Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal में सोशल मीडिया पर बैन से सीमावर्ती नागरिकों की दिक्कतें बढ़ी, रिश्तेदारों से संपर्क भी टूटा

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:17 PM (IST)

    नेपाल सरकार द्वारा इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने से सीमावर्ती नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों देशों में रहने वाले रिश्तेदारों का संपर्क टूट गया है। भारतीय बाजारों से सामान खरीदने वाले नेपाली नागरिकों के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे माध्यम बंद होने से संवाद में परेशानी हो रही है। काठमांडू में विरोध के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Hero Image
    नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर पाबंदी से सीमावर्ती नागरिकों की दिक्कतें बढ़ी।

    संवाद सूत्र, माधोटांडा।  नेपाल सरकार के द्वारा इंटरनेट मीडिया के कई प्लेटफॉर्म बंद कर देने के बाद अब सीमावर्ती क्षेत्र में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। दोनों देशों में रहने वाले एक दूसरे के रिश्तेदारों का इंटरनेट मीडिया से संपर्क टूट गया है। ऐसे में दोनों और के नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत नेपाल सीमा पर बंदर भोज, सुंदर नगर, बूदीभूड़, महाराजपुर, नौजल्हा नकटाह और कुतिया कब्र जैसे गांव बसे हुए हैं। इसके अलावा नेपाल के भी सीमावर्ती क्षेत्र में बाबाथान और सुंदर नगर समेत कई गांव स्थित है। यहां के लोगों का दोनों देशों में आना-जाना लगा रहता है। सीमा पर रहने वाले लोगों की अब नेपाल के भीतर रिश्तेदारियां भी हो गई है।

    भारत की सीमावर्ती बाजारों में भी प्रतिदिन सैकड़ो नेपाली नागरिक अपना रोजमर्रा का सामान खरीद कर ले जाते हैं। ऐसे में दोनों देशों के सीमावर्ती नागरिकों का एक दूसरे से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी संपर्क बना रहता है। व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर यह लोग एक दूसरे से संवाद भी करते रहते हैं। हाल ही में नेपाल सरकार के द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक, युटूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म को बंद कर दिया।

    इसके बाद काठमांडू में इसका असर भी देखने को मिला। वहां के नागरिकों ने इसको लेकर काफी विरोध भी किया। लेकिन अब माधोटांडा सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। यहां पर दोनों देशों के नागरिकों का भी एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। रिश्तेदार भी एक-दूसरे से बात नहीं कर पा रहे हैं।

    उधर, काठमांडू में इसके विरोध के बाद भारत नेपाल सीमा पर भी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मुस्तादी को बढ़ा दिया। फिलहाल यहां पर किसी प्रकार का कोई मामला नहीं हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से जवान सक्रिय है।

    भारतीय बाजारों से ही हम लोग सामान खरीदते हैं। यहां पर रिश्तेदारी के अलावा दोस्ती भी हैं। अब इंटरनेट मीडिया से हम लोगों का संपर्क टूटा हुआ है।- राजू सुधार, नेपाली नागरिक।

    नेपाल सरकार के द्वारा यह बहुत गलत कार्य किया गया है। हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में इसका असर है।- विष्णु सोनी, नेपाली नागरिक।

    इंटरनेट मीडिया के कई प्लेटफार्म पर हम लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां मिलती थी। यह सब अब बंद हो गया।- जगन्नाथ सोनार, नेपाली नागरिक।

    दोनों देशों में एक दूसरे से बात करने के लिए जो इंटरनेशनल काल लगाती है वह काफी महंगी है। इसलिए सिर्फ व्हाट्सएप और फेसबुक ही सहारा था।- दीपक, नेपाली नागरिक।

    यह भी पढ़ें- Nepal Protest: नेपाल में इन 26 सोशल मीडिया ऐप पर लगा बैन, Gen-Z क्यों कर रहे इनका विरोध?