Pilibhit News: पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, बंदरों के झुंड के हमले में महिला की छत से गिरने से मौत
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में एक दुखद घटना घटी। जायदा बेगम नाम की एक महिला छत पर चाय नाश्ता कर रही थी तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला घबराकर छत से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले के अमरिया कस्बे के मुहल्ला हाजीपुरा निवासी अकील अहमद की पत्नी जायदा बेगम गुरुवार सुबह घर के ऊपर छत पर बैठी चाय नाश्ता कर रही थी। तभी अचानक बंदरों का एक झुंड छत पर पहुंच गया। बंदरों ने महिला पर हमला (Monkey attack in Pilibhit) कर दिया। जिससे महिला घबराकर जब भागी छत से नीचे गली में गिर गई।
महिला के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने जब घर के बाहर आकर देखा महिला लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। पड़ोसियों की चीख-पुकार सुनकर महिला के पुत्र मौके पर पहुंच गए। महिला को नजदीकी सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है। महिला का पति अकील अहमद ट्रक ड्राइवर है। छह दिन पहले ट्रक लेकर पंजाब गया हुआ है। महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र दो पुत्रियां हैं । लड़कियों की शादी हो चुकी है। जबकि पुत्र शादाब एवं शहनवाज अविवाहित हैं।
दोनों गांव में ही कारखाने में सिलाई कर रहे हैं। मृतका महिला के पुत्र शादाब ने बताया दोनों भाई गांव में लगे सिलाई के कारखाने में काम करते है। देर रात आकार दोनों भाई सो गए थे। सुबह किसी समय उनकी मां जायदा बेगम चाय लेकर छत पर चली गई थी। जहां बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया पड़ोसियों के कोहराम मचाने पर वह उठकर गये जहां लहुलुहान अवस्था में उनकी मां जमीन पर पड़ी हुई थी।
यह भी पढ़ें- समोसा न लाने पर नाराज पत्नी ने पंचायत में पति को बुरी तरह पीटा, सास ने दर्ज कराई FIR
स्थानीय लोगों का कहना है पूरे मुहल्ले में बंदरों का आंतक है। खाने पीने का सामान समेत कपड़े आदि बंदर उठा कर ले जाते हैं। बंदरों के खौफ से बच्चे बाहर नहीं निकलते हैं। प्रशासन द्वारा बंदरों को पकड़वाने का इंतजाम करना चाहिए अगर ऐसे ही बंदरो के झुंड घूमते रहे तो लोग फिर हादसे का शिकार हो सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।