Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी बाहर; आए दिन परिवार में होता था कलह

    Pilibhit Breaking पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandeyUpdated: Mon, 11 Dec 2023 12:25 PM (IST)
    Hero Image
    पीलीभीत में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने मृत्यु का असली कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना बीते शाम (रविवार) की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन एक चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    घर में आए दिन होता रहता था झगड़ा

    घटना की जानकारी पर गजरौला थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट और जरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव में चर्चा है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध के चलते घर में आए दिन झगड़ा होता था। मायके पक्ष के लोगों ने अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    यह भी पढ़ें - UP News: ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने की जांच शुरू

    सोमवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। ससुराल पक्ष के लोगों से जानकारी की।

    यह भी पढ़ें - रामपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला सीतापुर के छात्र का शव, 7 दिसंबर से गायब था छात्र