Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने की जांच शुरू

    कोतवाली फेज-तीन क्षेत्र के गांव गढ़ी चौखंडी के बाहर ग्रीन बेल्ट में सोमवार सुबह एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। गांव के लोग सुबह जब उधर से गुजरे तो उन्होंने शव को देखा। उन्होंने फौरन ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला की पहचान हरदोई की ममता कुमारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।

    By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Tue, 05 Dec 2023 06:31 AM (IST)
    Hero Image
    पुलिस ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की जताई आशंका

    जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली फेज-तीन क्षेत्र के गांव गढ़ी चौखंडी के बाहर ग्रीन बेल्ट में सोमवार सुबह एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। गांव के लोग सुबह जब उधर से गुजरे तो उन्होंने शव को देखा। उन्होंने फौरन ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला की पहचान हरदोई की ममता कुमारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मृतक महिला के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि हरदोई की ममता पति सुनील पाल के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराये का कमरा लेकर रहती थी। ममता और सुनील की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। इन दोनों का सात साल का एक बच्चा भी है। दोनों अलग-अलग जगह पर काम करते थे। पति से विवाद होने के बाद रविवार रात महिला घर से कहीं चली गई। सोमवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। 

    मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ दिख रहा है। पुलिस इस मामले में मृतका के पति से भी पूछताछ करने की बात कह रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।