Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit: नोएडा में कमरे में जल रही पेट्रोमैक्स से दंपती और मासूम की हालत बिगड़ी, हादसे में पिता-बेटे की मौत; महिला गंभीर

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:37 AM (IST)

    Road Accident जिले की कोतवाली पूरनपुर के गांव शेरपुर कलां के दंपति और उसके मासूम बेटे की नोएडा में कमरे में जल रही पेट्रोमैक्स से हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान पिता सम्मू और 5 वर्षीय बेटे अली की मृत्यु हो गई। महिला उजमा की हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मू नोएडा में रहकर सिलाई का कार्य कर रहा था। पत्नी और पांच माह का बेटा भी उनके साथ था।

    Hero Image
    नोएडा में कमरे में जल रही पेट्रोमैक्स से मासूम व पिता की मौत

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Accident In Noida: जिले की कोतवाली पूरनपुर के गांव शेरपुर कलां के दंपति और उसके मासूम बेटे की नोएडा में कमरे में जल रही पेट्रोमैक्स से हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान पिता सम्मू और पांच वर्षीय बेटे अली की मृत्यु हो गई। महिला उजमा की हालत गंभीर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्मू नोएडा में रहकर सिलाई का कार्य कर रहा था। पत्नी और पांच माह का बेटा भी उनके साथ था। स्वजन के अनुसार गुरुवार की रात को सम्मू ने कमरे में पेट्रोमैक्स जलाकर रख लिया। कमरे का दरवाजा भी बंद कर लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई।

    सुबह सम्मू के कमरे से बाहर न निकलने पर पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा ने आवाज दी लेकिन फिर भी वह बाहर नहीं आया। इसपर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर तीनों बेहोशी की हालत में थे। आननफानन में उन्हें दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    उपचार के दौरान सम्मू और उसके 5 वर्षीय बेटे अली की मृत्यु हो गई। महिला उजमा की हालत गंभीर है। जानकारी लगते ही शेरपुर में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच गए। दोनों के शव गांव आने पर चीत्कार मच गया।

    यह भी पढ़ें: Pilibhit Weather: कोहरे की चादर में लिपटी तराई, विजिबिलिटी हुई शून्य; पारा पहुंचा पांच डिग्री

    यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में अब वाहन ओवर स्पीडिंग भगाने पर देना होगा यह जुर्माना, ARTO ने शुरू कर दी यह बड़ी कार्रवाई