Pilibhit News: नाले में मिला लापता किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में एक लापता किसान का शव नाले से बरामद हुआ। किसान अरवेल सिंह शनिवार दोपहर खेत पर फसल देखने गया था और वापस नहीं लौटा। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने नाले में उसका शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को नाले में डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर नाले से किसान का शव बरामद हुआ है। किसान शनिवार दोपहर अपने खेत पर फसल देखने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया था। परिवार के लोगों ने देर शाम उसकी खोजबीन शुरू की।
रविवार दोपहर कुछ लोगों ने लापता किसान का शव नाले में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक मृतक के परिवार की ओर से इस मामले की बाबत पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
शनिवार दोपहर में खेत पर फसल देखने गए थे
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जगत मुस्तकिल निवासी किसान अरवेल सिंह शनिवार दोपहर खेत पर फसल देखने के लिए घर से गया था न, लेकिन शाम तक लौट कर घर नहीं पहुंचा था। रविवार सुबह ग्रामीणों और परिवार वालों ने किसान अरवेल सिंह को ढूंढने खेतों पर गये थे। जहां खिरकिया नाले में किसान का शव उतराता पाया गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नाले में डूबने से मौत की आशंका
शुरुआती छानबीन के दौरान पुलिस इसे नाले में डूबने से मृत्यु होने का मामला होने की आशंका जाहिर कर रही है। थाना प्रभारी अमरिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर किसान अरवेल सिंह की अचानक अचानक मृत्यु से परिवार में चीत्कार मच गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।