विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election Pilibhit: लोकसभा चुनाव प्रचार में लगेगा स्टार प्रचारकों का तड़का, पीएम मोदी नौ को पीलीभीत में करेंगे रैली

Published: Tue, 02 Apr 2024 04:58 PM (IST)

Pilibhit News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में 12 बजकर 39 मिनट पर अपने संबोधन को विराम दिया। इस दौरान ...और पढ़ें

UP News: आधे घंटे के संबोधन में स्थानीय लोगों को भावनात्मक तौर पर साधने का किया प्रयास
UP News: आधे घंटे के संबोधन में स्थानीय लोगों को भावनात्मक तौर पर साधने का किया प्रयास

HighLights

  1. तराई में प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए चुनावी शंखनाद
  2. जितिन प्रसाद के समर्थन में की अपील

देवेंद्र देवा, पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तराई में प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिये लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। आधे घंटे के संबोधन में सीएम योगी ने अपने चिरपरचित अंदाज में राजनैतिक प्रतिद्वंदियों पर हमला बोला। वहीं जनपद की महत्ता का बखान करते हुए स्थानीय लोगों को भावनात्मक तौर पर साधने का प्रयास किया।

इस दौरान सीएम योगी ने मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने तथा अन्नदाताओं के खाद्यान्न उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान पर भी फोकस किया। कुलमिलाकर सीएम योगी पूरा संबोधन एक मंझे हुए राजनीतिक खिलाड़ी सरीखे जैसा रहा। जिसने स्थानीय लोगों को प्रभावित किया है।

पीलीभीत की विशेषता को बताया

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम शहर के रामा इंटर कालेज में पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजे तक पूर्व निर्धारित था। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर बारह बजकर दो मिनट पर पहुंचे। स्थानीय नेताओं द्वारा औपचारिक तौर पर स्वागत तथा भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय, वंदेमातरम से की। फिर पीलीभीत जनपद की विशेषता के तौर पर एक तरफ बाघ की हुंकार तो दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन की बात कही। फिर तराई के अन्नदाताओं के खाद्यान्न उत्पादन में दिए जा रहे योगदान पर फोकस किया।

ये भी पढ़ेंः टोरेंट पॉवर में गड्ढे खाेदते थे पिता, बेटा-बेटी अचानक घर पहुंचे और पहनाई कैप तो खुशी से झूम उठा परिवार, मां-बाप बोले- सफल हुई मेहनत

इसके बाद जनपद के सबसे प्रमुख मुद्दे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक फेंसिंग और पीड़ितों की हरसंभव सहायता देने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिगंगा गोमती का भी उल्लेख किया। फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी रौ में आ गए।

ये भी पढ़ेंः Agra News: 10 अप्रैल से पहले निपटा लें कलेक्ट्रेट के काम, नहीं हो बढ़ जाएंगी मुश्किलें, तीन हजार लोग रोजाना आते हैं यहां

सीएम ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पूर्व की सरकारों के कामकाज को आधार बनाकर हमला किया। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बात रखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भी फोकस किया। अंत में पीलीभीत को एक आदर्श जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों के अंतर से जिताने का आह्वान किया।

पीएम मोदी के कार्यक्रम की पुष्टि

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान कहा कि नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीलीभीत आ रहे थे। लिहाजा नौ अप्रैल को वह दोबारा जनपद में आएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी छह माह पहले टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस परिसर में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समाधान समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि आए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।