विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: 10 अप्रैल से पहले निपटा लें कलेक्ट्रेट के काम, नहीं हो बढ़ जाएंगी मुश्किलें, तीन हजार लोग रोजाना आते हैं यहां

Published: Tue, 02 Apr 2024 03:57 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 04:12 PM (IST)

Agra Latest News In Hindi Today नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इस अवधि में आम ...और पढ़ें

Agra News: आगरा कलेक्ट्रेटे में होंगे नामांकन पत्र जमा।
Agra News: आगरा कलेक्ट्रेटे में होंगे नामांकन पत्र जमा।

HighLights

  1. 12 से 19 अप्रैल तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे नामांकन
  2. किसी न किसी कार्य से कलक्ट्रेट में हर दिन तीन हजार पहुंचते हैं लोग

जागरण संवाददाता, आगरा। लोकसभा चुनाव-2024 के नामांकन कलेक्ट्रेट में 12 से 19 अप्रैल तक होंगे। कलक्ट्रेट में हर दिन तीन हजार लोग पहुंचते हैं। सबसे अधिक भीड़ सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रहती है। इस अवधि में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी शिकायतों की सुनवाई करते हैं।

आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के नामांकन कलेक्ट्रेट में होंगे। प्रशासनिक बिल्डिंग में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिसे देखते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही लोगों को रोका जाएगा। नामांकन की अवधि में प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक सहित अन्य को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

कोर्ट में हैं तारीखें

कलेक्ट्रेट में 12 से 19 अप्रैल के मध्य जो भी प्रशासनिक अधिकारियों की कोर्ट में तारीख हैं। उनमें आगे की तारीख दी जाएगी। वहीं नामांकन की अवधि में अधिकारी भी अपने कक्षों में नहीं बैठेंगे। न ही शिकायतों की सुनवाई होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने नामांकन को लेकर गाइड लाइन जारी की है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे दी गई है जबकि नामांकन की अवधि में लोग कलक्ट्रेट न आएं तो अच्छा है। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। 

ये भी पढ़ेंः UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस कदम से भाजपा-बसपा में बेचैनी, इस सीट पर ऐसे नेता पर लगाया दांव कि चौंक गए सभी

काफिला लेकर नहीं पहुंचेंगे प्रत्याशी

कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी काफिला लेकर नहीं पहुंचेंगे। मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक सहित चार, निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ दस प्रस्तावक सहित कुल 11 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कलक्ट्रेट से 200 मीटर पहले ही काफिला को रोक लिया जाएगा। निर्धारित लोगों को ही जाने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः टोरेंट पॉवर में गड्ढे खाेदते थे पिता, बेटा-बेटी अचानक घर पहुंचे और पहनाई कैप तो खुशी से झूम उठा परिवार, मां-बाप बोले- सफल हुई मेहनत

नामांकन कहां होंगे

- आगरा लोकसभा क्षेत्र के नामांकन एडीएम सिटी की कोर्ट में होंगे। इस लोकसभा की रिटर्निंग अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह हैं।

- फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के नामांकन डीएम की कोर्ट में होंगे। इस लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी डीएम भानु चंद्र गोस्वामी हैं।

12 से 19 अप्रैल तक नामांकन

20 अप्रैल नामांकन पत्रों की जांच

22 अप्रैल नाम वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।