Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mission Shakti: यूपी में 18 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली, डीजीपी ने बताया मकसद

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 08:41 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति-5 के तहत सभी जिलों में बाइक रैलियां आयोजित की गईं। 18 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया रैलियों को जनता का व्यापक समर्थन मिला। मुख्यमंत्री ने सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र शुरू किए हैं जिससे नारी सुरक्षा को सामूहिक संकल्प के रूप में बढ़ावा मिला।

    Hero Image
    18 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने राज्य में निकाली बाइक रैली

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मविश्वास को और मजबूत करने के लिए रविवार को सभी जिलों में मिशन शक्ति-5 के तहत बाईक रैली निकाली गई। बाइक रैली में 18 हजार से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मिशन शक्ति- 5 का शुभारंभ किया था। उन्होंने महिलाओं के अंदर सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकालने के निर्देश दिए थे।

    डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि रविवार सुबह से ही सभी जिलों में महिला पुलिस कर्मी बाइक लेकर सड़क पर उतरीं। सुरक्षा और सम्मान, नारी का अधिकार जैसे नारों के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली।

    जगह-जगह आमजन ने तालियों और पुष्पवर्षा के साथ रैली का स्वागत कर महिला सुरक्षा के संकल्प को मजबूती दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 1,663 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की शुरुआत की है।

    बाइक रैली ने स्पष्ट कर दिया कि अब नारी सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प है। बाइक रैली के दौरान सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मंत्रीगणों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर अभियान को समर्थन प्रदान किया।

    डीजीपी ने बताया कि सभी बाइक रैली की फोटो एवं वीडियो को पुलिस के समस्त जिलों द्वारा इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर साझा करके पोस्ट किया गया। इसी क्रम में हैश टैग मिशन शक्ति -5 को प्रदेश पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया।

    यह हैशटैग कुछ ही समय में टाप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गया। शाम चार से 6 बजकर 30 मिनट तक यह लगातार टाप पांच की ट्रेंडिंग सूची में शामिल रहा। अब तक इस पर 23 हजार से अधिक ट्वीट्स किए जा चुके हैं।