नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन पर योगी सरकार ने सपा-कांग्रेस को घेरा, मंत्री नंदी बोले- अफवाहें फैलाकर की साजिश
नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

नोएडा में सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन का एक दृश्य

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नोएडा।नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन यूं तो मंगलवार को नहीं दिखा मगर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। जिले में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अराजक तथा गुंडा तत्व बार-बार ऐसे प्रदर्शनों की आड़ में प्रदेश की शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश रचते रहे हैं।
शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश
एक समाचार एजेंसी से नंदी ने कहा, "हमारी सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक पैनल गठित की गई है... समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अराजक तथा गुंडा तत्व बार-बार ऐसे प्रदर्शनों की आड़ में प्रदेश की शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश रचते रहे हैं।"
On the industrial workers' protest in Gautam Buddha Nagar district, Industrial Development Minister Nand Gopal Gupta Nandi released a statement.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
"Our government has taken the matter very seriously. A panel of senior government officials has been formed under the chairmanship of…
संयम बनाएं और धैर्य रखें
उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह नहीं नकारा जा सकता कि अफवाहें फैलाकर मजदूरों को उकसाने में उनकी संदिग्ध भूमिका रही है। सरकार द्वारा गठित समिति श्रमिक यूनियनों, उद्योग संगठनों तथा सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही है। विस्तृत चर्चा और सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के उपरांत इस मुद्दे का उचित समाधान जल्द से जल्द निकाला जाएगा। इस पहचान और माहौल को चुनौती देने वाला कोई भी असामाजिक तत्व ऐसा कृत्य करेगा कि अपराध का जिक्र सुनकर सात पीढ़ियां भी कांप उठेंगी। मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं कि वे संयम बनाए रखें और धैर्य रखें।"
यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों की सैलरी 21% बढ़ी, 20 हजार वाला मैसेज फर्जी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
