विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के इंजीनियर का आखिरी वीडियो, घने कोहरे के बीच फ्लैश लाइट में 'नाकाम रेस्क्यू' की कोशिश

Published: Thu, 22 Jan 2026 04:53 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में बेसमेंट के गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नया ...और पढ़ें

कोहरे के बीच इंजीनियर युवराज मेहता को गड्ढे से निकालने की नाकाम रेस्क्यू की कोशिश करती NDRF की टीम। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

कोहरे के बीच इंजीनियर युवराज मेहता को गड्ढे से निकालने की नाकाम रेस्क्यू की कोशिश करती NDRF की टीम। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गड्ढे में डूबकर हुई थी मौत

  2. वायरल वीडियो में युवराज फ्लैश लाइट से मदद मांगते दिखे

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। सेक्टर- 150 में स्थित बेसमेंट के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता ( Yuvraj Mehta) की मौत मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ताजा मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे युवराज मेहता के आखिरी वीडियो होने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में कार समेत गड्ढे में गिरने के बाद युवराज मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स घने कोहरे के बीच टॉर्च की रोशनी में 'नाकाम रेस्क्यू' की कोशिश करती देखी जा सकती है।


मौके पर मौजूद थे युवराज के पिता

वीडियो में रेस्क्यू टीम के लोगों की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं, जो युवरात को धैर्य बनाए रखने के लिए कह रहे हैं। यह वीडियो 16 जनवरी की रात को हुई घटना की चल रही जांच और एक्शन के बीच सामने आई है, जिसमें 27 वर्षीय युवराज मेहता की जान चली गई थी।

उस वक्त घटनास्थल पर उनके पिता, राज कुमार मेहता भी मौजूद थे। इसके बाद घटना के चौथे दिन मंगलवार शाम को युवराज मेहता की कार को गड्ढे से निकाला गया था। फोरेंसिक टीमों ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवरात मेहता अपनी कार समेत पानी से भरे गड्ढे में गिर गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह गुरुग्राम स्थित दफ्तर से घर (ग्रेटर नोएडा) लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर युवराज मौत मामले में खुला एक और बड़ा राज, 4 साल पहले तत्कालीन CEO को किसने लिखा था पत्र?

यह भी पढ़ें- सिस्टम की फाइलें बनाम एक पिता के आंसू; क्या SIT जांच दिला पाएगी युवराज को इंसाफ या फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा मामला?

यह भी पढ़ें- Noida Engineer Death: 'मुझे तैरना आता तो कूदकर बचाता बेटे की जान', बेबस पिता को कचोट रहा लाडले को ना बचा पाने का गम

यह भी पढ़ें- इंजीनियर मौत मामला: SIT ने नोएडा अथॉरिटी के चार विभागों को माना घटना का केंद्र, इन 9 सवालों के मांगे जवाब

यह भी पढ़ें- इंजीनियर की मौत से हिल गया पूरा प्रदेश, पर अफसरों की नहीं टूटी नींद; भ्रष्टाचार के गड्ढे और कितनों की लेंगे जान?