Noida Engineer Death: 'मुझे तैरना आता तो कूदकर बचाता बेटे की जान', बेबस पिता को कचोट रहा लाडले को ना बचा पाने का गम
Noida Engineer Death : नोएडा में बेटे युवराज को डूबने से न बचा पाने का गम पिता राजकुमार मेहता को ...और पढ़ें

युवराज मेहता के पिता राजकुमार मेहता ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे को खोने का दर्द बयां किया। फाइल फोटो सौ.- ANI

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Noida Engineer Death: जवान बेटे को डूबने से ना बचा पाने की बेबसी पिता को इस कर्द कचोट रही है कि वे बार-बार फफक-फफक कर रोने लगते हैं। अंतिम समय में जान बचाने के लिए पिता से गुहार लगाते हुए युवराज के शब्द पापा मुझे बचा लो मैं डूब रहा हूं। उन्हें अभी भी कचोट रहे हैं।
दर्दनाक मंजर को बयां करते वक्त उनकी आंखों में आंशुओं का सैलाब बनकर बहने लगता हैं। उनको मलाल है कि बेटे को बचाने के लिए यदि सार्थक प्रयास होते तो शायद युवराज उनके साथ होता। उन्होंने प्राधिकरण से गुहार लगाई है कि वह कोई उपाय करें ताकि फिर किसी पिता को बेबस होकर बेटे की मौत का यह मंजर न देखना पड़े।
युवराज के पिता राजकुमार मेहता कहा, "मुझे तैरना नहीं आता नहीं तो मैं जंप करता और उसकी जान बचाता। मैने देखा था कि किनारे पर ही पानी की गहराई ज्यादा थी। यदि मैं जाता तो वहीं अटक जाता उसको सपोर्ट ही नहीं कर पाता। फिर मैने आसपास खड़े जो काफी लोग थे उनसे भी मदद मांगी, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। कुछ लोग वीडियो बनाने में व्यस्थ थे।"
रेस्क्यू टीम पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम आई, लेकिन मेरे बेटे तक पहुंच नहीं पाए। केवल रस्सियां फेक रहे थे। बोट वगैहरा की आवश्यकता थी, ताकि उसके करीब पहुंचा जा सके, लेकिन वह नहीं हुआ। नहीं तो उसकी जान बच सकती थी। बेटे की मौत का दर्दनाक मंजर का गम मुझे जीवनभर खलेगा। मैं यहीं चाहता हूं कि जो मैरे साथ हुआ वह फिर किसी के साथ न हो।
फोरेंसिक टीम ने की कार की टेक्निकल जांच
सेक्टर-150 में निर्माणाधीन बेसमेंट में कार के साथ डूबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत के मामले की जांच के साथ कार्रवाई तेज हो गई है।
दर्दनाक हादसे के 96 घंटे बाद कार निकालकर सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन भेजने के बाद बुधवार को फोरेंसिक टीम के साथ ही टेक्निकल जांच टीम ने कार की तकनीकी जांच की। फोरेंसिक जांच टीम ने करीब पौने पांच बजे घटनास्थल पहुंचकर भी टेकनिकल मुआयना किया।
यह भी पढ़ें- इंजीनियर मौत मामला: SIT ने नोएडा अथॉरिटी के चार विभागों को माना घटना का केंद्र, इन 9 सवालों के मांगे जवाब
यह भी पढ़ें- युवराज के परिवार से जल्द मिलेंगे अखिलेश यादव, सपा ने सरकार को घेरा और उठाया ये बड़ा सवाल
यह भी पढ़ें- नोएडा इंजीनियर मौत मामले की जांच के लिए पहुंची SIT, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार; 96 घंटे बाद निकाली गई कार
यह भी पढ़ें- 'सीएम योगी से मुलाकात हो जाए तो मन को शांति मिलेगी', इंजीनियर युवराज के पिता
