विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंजीनियर युवराज मौत मामले में खुला एक और बड़ा राज, 4 साल पहले तत्कालीन CEO को किसने लिखा था पत्र?

Published: Thu, 22 Jan 2026 03:56 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जलभराव वाले भूखंड में गिरकर मौत हो गई। बिल्डर ने साढ़े ...और पढ़ें

इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला। जागरण

इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-150 स्थित जिस खाली भूखंड में भरे पानी में गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई। उस एससी 02 ए-3 भूखंड पर जलभराव की जानकारी से बिल्डर अर्थम (विजटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड) ने करीब साढ़े चार साल (14 मार्च 2022 पत्र) पहले तत्कालीन सीईओ को दे दी थी। अब सोशल मीडिया पर यह पत्र वायरल हो रहा है।

इस पत्र में भूखंड में लगातार पानी भरने की शिकायत की गई है, जबकि बिल्डर के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज है।

बता दें कि पत्र में लिखा है कि भूखंड संख्या एसी 02 ए-3 पर दो से तीन स्थानों से नोएडा प्राधिकरण का सीवर और मेन ड्रेन टूटा है। इस वजह से लगातार भूखंड के बेसमेंट में पानी भर रहा है। पूरा बेसमेंट पानी और सीवरेज की गाद से भर गया है। यदि ड्रेन की लाइन को ठीक नहीं किया गया तो जल्द ही यहां कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

बचाव के लिए भूखंड के आसपास कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की है लेकिन, कई स्थानों पर बैरीकेडिंग तक टूट गई है। तत्काल प्रभाव इसे इस पर कार्रवाई में लिया जाए। ताकि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर युवराज मौत मामले में नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और बिल्डर गिरफ्तार

यह पत्र नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के महाप्रबंधक, वर्क सर्किल के महाप्रबंधक, सेक्टर-108 पुलिस कमिश्नरेट के अलावा एसएचओ थाना नॉलेज पार्क को भेजा गया है।