Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Expressway पर ट्रैफिक पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 दर्जन से ज्यादा वाहनों से वसूला गया मोटा जुर्माना

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 04 May 2025 01:55 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। गलत दिशा में वाहन चलाने और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालान किए गए। खुर्जा अंडरपास पर ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और अधिक सवारियां न बैठाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने 1.3 लाख का जुर्माना वसूला।

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेस वे पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई। जागरण

    जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के अलावा गलत साइड में वाहन चलाने वाले 25 वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना वसूला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, खुर्जा अंडरपास पर ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों व आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

    शनिवार को एसीपी ट्रैफिक उमेश यादव के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर से जीरो प्वाइंट तक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

    करीब एक लाख तीस हजार का जुर्माना

    प्रभारी यातायात निरीक्षक राजेंद्र दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 वाहन गलत दिशा में चलते मिले। 11 वाहन नो पार्किंग में खड़े मिले और करीब 13 चालक बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़े गए। इनके खिलाफ करीब एक लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए दोपहर में खुर्जा अंडरपास के नीचे ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों और आम जनता को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही यात्री वाहनों में मानक से अधिक सवारियां न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई।

    यह भी पढ़ें: GDA विकास नहीं करा रहा तो नोएडा का पैसा क्यों ले रहा? कैबिनेट की बैठक में उठेगा मुद्दा