Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्ट टू वंडर पार्क, कबाड़ से बनाई जाएंगी हर राज्य के प्रसिद्ध स्मारक, जानें सबकुछ

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 01:29 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड के किनारे 18 हजार वर्ग मीटर में वेस्ट टू वंडर पार्क बनेगा। यहाँ कबाड़ से बनी कलाकृतियाँ स्थापित होंगी। अद्भुत भारत पार्क में देश के स्मारकों और व्यक्तियों की कलाकृतियाँ होंगी। इस पार्क को 15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा जहाँ पुरानी धरोहरों की झलक मिलेगी। यह पार्क मनोरंजन के साथ ज्ञान भी देगा।

    Hero Image
    कबाड़ से बनी कलाकृतियां भारत पार्क को बनाएगी ‘अद्भुत’

    अर्पित त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जल्द ही पहला वेस्ट टू वंडर पार्क यानी कबाड़ और खराब हो गई वस्तुओं से बनी कलाकृतियां को स्थापित कर पार्क को विकसित किया जाएगा। खास बात यह होगी कि यहां उन धरोहरों और स्मारकों की कलाकृतियां भी स्थापित की जाएंगी, जो काफी पुरानी हैं। मगर अधिक लोगों को इनके बारे में जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलाकृतियों को स्थापित किया जाएगा

    ग्रेटर वेस्ट को ग्रेटर नोएडा ईस्ट से जोड़ने वाली 130 मीटर सड़क के किनारे 18000 वर्ग मीटर क्षेत्र में इस पार्क को अगले छह महीने में विकसित कर दिया जाएगा। इस पार्क को अद्भुत भारत पार्क नाम दिया गया है, जहां भारत के विश्व प्रसिद्ध स्मारक और व्यक्तियों की कलाकृतियों को स्थापित किया जाएगा।

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रीक्रिएशनल वर्ग के तहत इस पार्क को विकसित करने का निर्णय लिया है। इस पार्क को विकसित करने में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां दिल्ली की तर्ज पर कबाड़ और बेकार वस्तुओं से बने विश्व प्रसिद्ध स्मारक, कलाकृति, आदि को स्थापित किया जाएगा।

    अद्भुत धरोहरों और स्मारकों की दिखेगी झलक

    वेस्ट टू वंडर पार्क में खराब हो चुके कलपुर्जों, प्लास्टिक, स्क्रैप लोहा व स्टील, कागज, वाहनों के खराब कलपुर्जे, धातु के बर्तन, पाइप, आदि से देश की धरहरों, स्मारकों, शख्सियतों आदि को कलाकृति बनाई जाएगी। यहां भारत की उन धरोहरों और स्मारकों को की कलाकृतियां लगाई जाएंगी जो हैं तो कई वर्ष पुराने लेकिन अधिक लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- डाॅक्टरों के साथ हिंसक घटनाओं पर तुरंत पहुंचेगी 'रिस्पांस टीम', पढ़ें सुरक्षा की तगड़ी प्लानिंग की हर जरूरी बात

    हर राज्य की धरोहर बनाने की कोशिश

    इनमें त्रिपुरा के उनाकटी के राॅक कट कलाकृति, आंद्र प्रदेश का लेपाक्षी मंदिर, मध्य प्रदेश का मंडू, राजस्थान का कुंभलगढ़ किला, रानी की वाॅव गुजरात आदि के अलावा खजुराहो के मंदिर, सांची स्तूप, कोणार्क मंदिर, राजपूत शासकों द्वारा बनाए किले, स्वर्ण मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, हंपी, अजंता और एलोरा, ताज महल आदि को कलाकृतियों के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, इनके इतिहास और महत्व की जानकारी भी उल्लेखित की जाएगी।

    मनोरंजन के साथ ही देगा ज्ञान

    इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित शख्सियतों की कलाकृति भी बनाई जाएगी। बच्चों के लिए जानवरों, डायनासोर, आदि की कलाकृति के जरिये उनके बारे में बताया जाएगा। इस पार्क में विरासतों को भी संजोया जाएगा। क्रांतिकारी, बलिदानियों के अलावा को भी दर्शाया जाएगा। पिकनिक स्पाॅट के रूप में विकसित होने वाला पार्क लोगों के मनोरंजन के साथ भी जानकारीपरक भी होगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के पार्कों में अब ओपन जिम की सौगात, आनंद विहार के तीन पार्कों में गजीबो हट के साथ 24 पार्कों में बनेंगे जिम

    कचरा प्रबंधन में मदद

    शहर में काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयों हैं, यहां भारी मात्रा में स्क्रैप निकलता है। इन स्क्रैप का निस्तारित करने में पार्क अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही प्लास्टिक वेस्ट को भी निस्तारित कर उससे बनी बेंच, टेबल, कुर्सियां आदि को बनाया जाएगा।

    कैसे उठाया जाएगा पार्क का खर्च

    "भारत अद्भुत पार्क को अगले छह महीने में विकसित कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें प्रवेश के लिए काफी कम शुल्क रखा जाएगा। प्राधिकरण और चयनित कंपनी पार्क के रखरखाव का पूरा खर्च उठाएगा।"

    -श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

    यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर रोजाना बढ़ाए जाएंगे बसों के 250 फेरे, भाई से मिलने में महिलाओं को नहीं होगी परेशानी