विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के पार्कों में अब ओपन जिम की सौगात, आनंद विहार के तीन पार्कों में गजीबो हट के साथ 24 पार्कों में बनेंगे जिम

Published: Mon, 28 Jul 2025 04:45 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा दक्षिणी जोन में स्थित 24 पार्कों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। सांसद निधि से 75.88 लाख ...और पढ़ें

लोगों की सेहत के लिए 24 पार्कों में बनेंगे ओपन जिम
लोगों की सेहत के लिए 24 पार्कों में बनेंगे ओपन जिम

HighLights

  1. जल्द 24 पार्कों में खुलेंगे ओपन जिम।
  2. सांसद निधि से 75.88 लाख स्वीकृत।
  3. पार्कों में 14 प्रकार के उपकरण लगेंगे।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन के 24 पार्कों में ओपन जिम बनाया जाएगा। इन पार्कों में जिम नहीं थे। इस कारण लोग लंबे समय से इसके लिए मांग कर रहे थे। अब सांसद निधि से इस काम के लिए 75.88 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिससे ओपन जिम बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एजेंसी की तलाश शुरू की गई

निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन में 1508 पार्क हैं। इनमें से काफी संख्या में पार्कों में ओपन जिम की सुविधा नहीं है। निगम ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ऐसे पार्कों में ओपन जिम की सुविधा देने का प्रयास शुरू किया है। इसके तहत पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने अपनी निधि से फंड जारी किया है। इस फंड से गीता कालोनी, वसुंधरा एन्क्लेव, पांडव नगर, आनंद विहार, जगतपुरी, प्रीत विहार समेत 10 वार्डों के 24 पार्कों में ओपन जिम बनवाने के लिए एजेंसी की तलाश शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- Delhi Education News : टीकरी कलां स्कूल में कुप्रबंधन और सियासी रोड़ा, 1800 छात्राओं के लिए मात्र 20 क्लासरूम

जिम में 14 प्रकार के उपकरण लगेंगे

चयनित पार्कों में प्रत्येक में ओपन जिम विकसित करने के लिए 14 उपकरण लगाए जाएंगे। इमें सिंगल स्काई वाकर, डबल ट्विस्टर, लेग प्रेस, सर्फ बोर्ड, एयर वाकर, रोवर, बैक एक्सटेंशन, शोल्डर बिल्डर, डबल पुल, चेस्ट प्रेस, डबल स्काई वाकर, सिट अप डबल बेंच, क्रास ट्रेनर और पुल चेयर को लगाया जाएगा। लगाने वाली एजेंसी को उपकरणों की एक साल की वारंटी देनी होगी।

तीन पार्कों में बनेंगी गजीबो हट

आनंद विहार वार्ड के तीन पार्कों में लोगों के बैठने के लिए झोपड़ी के आकार में गजीबो हट बनाए जाएंगे। सांसद निधि से इसके लिए 22.52 लाख रुपये का फंड दिया गया है। जागृति एन्क्लेव के सेंट्रल पार्क, सूरजमल विहार के शिव वाटिका पार्क और योजना विहार के एच-ब्लाक पार्क में ऐसे हट बनाए जाएंगे। एक हट में करीब 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ऐसे में वर्षा के मौसम में भी लोग पार्क में प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें- झुग्गियों को लेकर कांग्रेस ने किया दिल्ली की भाजपा सरकार पर प्रहार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- चलाएंगे अभियान