Shrikant Tyagi Case: महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार श्रीकांत को मिली जमानत, क्या आरोपित आएगा जेल से बाहर?
Shrikant Tyagi Case नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार को एक मामले में जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया महिला को गाली देने के मामले में श्रीकांत को जमानत मिल गई है।

नोएडा [मनीष तिवारी]। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी को शुक्रवार को एक मामले में जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। श्रीकांत त्यागी के अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया महिला को गाली देने के मामले में श्रीकांत को जमानत मिल गई है। गैंगस्टर के मामले में अभी जमानत नहीं मिली है। जल्द ही गैंगस्टर के मामले की सुनवाई होगी।
श्रीकांत ने बताया खुद की जान को खतरा
श्रीकांत त्यागी ने सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान खुद की जान का खतरा बताया है। इसके साथ-साथ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी ने अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की है। जेल प्रशासन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को श्रीकांत त्यागी की नई मांग से अवगत करा दिया है।
ये भी पढ़ें- CM Yogi in Hapur: 810 करोड़ की दीं परियोजनाएं, बोले- अगले 5 साल में हर परिवार के एक सदस्य को देंगे नौकरी
श्रीकांत ने तर्क दिया है कि उसका मामला मीडिया के जरिये जगह-जगह चर्चित हो चुका है। उसके कोर्ट में पहुंचने पर भीड़ एकत्रित हो सकती है और उसे नुकसान पहुंच सकता है।
ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है। फिलहाल वह एक मामले में कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
ये था मामला
5 अगस्त को नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में एक महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला को गाली दे रहा था। आरोपित खुद को भाजपा नेता होने का दावा करता था, हालांकि भाजपा ने इससे इन्कार कर दिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों ने भी यूपी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया।
आरोपित घटना के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके साथ के चार लोगों को हिरासत में लिया था। आरोपित मौके से फरार चल रहा था। पुलिस ने त्यागी को 8 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।