Move to Jagran APP

Shrikant Tyagi Arrested: श्रीकांत त्यागी के साथ नजदीकियों पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य?

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से बदसुलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो गया है। आरोपित की भाजपा के पूर्व मंत्री और अब समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से नजदीकी की बातें सामने आई थीं।

By GeetarjunEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 04:20 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 04:20 PM (IST)
श्रीकांत त्यागी के साथ नजदीकियों पर क्या बोले एसपी मौर्य।

नोएडा, एजेंसी। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से बदसुलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो गया है। आरोपित की भाजपा के पूर्व मंत्री और अब समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से नजदीकियों के आरोप लग रहे हैं।

loksabha election banner

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य श्रीकांत त्यागी के साथ अपनी नजदीकियों पर खंडन किया है। मौर्य ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोगों को 'झूठ के जाल' में फंसाने की कोशिश कर रही है। यह बयान उनका तब आया है जब उन्होंने खुद को त्यागी के मामले में घिरा देखा।

ये भी पढ़ें- Shrikant Tyagi Arrested: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

कार पर लगा था स्टिकर

श्रीकांत की गिरफ्तारी के तुरंत बाद नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि त्यागी के पास उनके एक वाहन पर एक 'विधायक' का स्टिकर था, जिसे श्रीकांत के "पुराने राजनीतिक सहयोगी" स्वामी प्रसाद ने दिया था।

कार पर लगा था सरकार का चिह्न

पुलिस आयुक्त ने कहा कि हम इस जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। उनके ड्राइवर ने कार नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतीक चिह्न लगाया था। जांच गैंगस्टर अधिनियम के तहत चल रही है।

नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला से अभद्रता करने के बाद श्रीकांत सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ गया। वहां से लखनऊ जाने की फिराक में था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वह मेरठ भाग गया। मेरठ में उसने नकुल के एक सहयोगी के श्रद्धापुरी स्थित घर में रात गुजारी।

घटना के अगले दिन वह हरिद्वार पहुंच गया। देहरादून, ऋषिकेश, मेरठ, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिले में वह भागता रहा। अंतिम लोकेशन उसकी मेरठ में मिली थी। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। श्रीकांत को पकड़ने के लिए कुल 18 टीमें लगाई गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.