Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saria Price in Noida: बारिश से पहले तेज हुआ घर बनाने का काम, जानें सरिया का ताजा दाम

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jun 2022 06:55 PM (IST)

    बारिश से गर्मी तो कम होगी मगर घर बनाने वालों परेशानी होगी। इस कारण लोग बारिश के आने से पहले जल्द से जल्द घरों के काम को तेजी से पूरा करने में जुट गए हैं। तो आइए जानते हैं घर से जुड़े सामान सरिया (Saria Price Today) के ताजा दाम।

    Hero Image
    जानें नोएडा में सरिया का ताजा दाम।

    नोएडा, आनलाइन डेस्क। Saria Price in Noida: देश में तपती गर्मी के बाद अब मानूसन की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में गर्मी तो कम होगी मगर जो लोग घर बनाने के काम में जुटे हैं उन्हें परेशानी जरूर हो सकती है। इस कारण लोग बारिश के आने से पहले जल्द से जल्द घरों के काम को तेजी से पूरा करने में जुट गए हैं। तो आइए जानते हैं घर से जुड़े सामान सरिया (Saria Price Today) के ताजा दाम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दाम में क्यों होता है अंतर

    सबसे पहले जानते हैं कि घर में बनाने के लिए किन किन चीजों का इस्तेमाल होता है। घर बनाने के लिए हमें तीन चीजें मुख्य रूप से चाहिए। इसमें सरिया, सीमेंट और ईंट है। सरिया की बात की जाए तो घर के लिए हमें कम मोटाई वाले सरिया की जरूरत होती है वहीं बड़े प्रोजेक्ट जैसे मॉल, पुल, बड़ी बिल्डिंग या बड़े प्रोजेक्ट इनमें घरों की अपेक्षा ज्यादा मोटाई वाले सरिया की जरूरत होती है। घर के लिए अमूमन लोग 10MM व 12MM वाली सरिया का इस्तेमाल होता है। वहीं 16, 20, 25 और 32MM की सरिया प्रयोग बड़े और ऊंचे प्रोजेक्ट के लिए होता है।

    ग्रे मार्केट में होता है दाम में अंतर

    जानकारों की मानें तो ईंट व सरिया का कोई प्रिंट दाम नहीं होता है। ऐसे में दुकानदार और सप्लायर द्वारा तय मूल्य को ही हमें आखिरी मानना होता है। हालांकि इनका भाव मंडी से कुछ हद तक चलता है, बाकि खुदरा बाजार मूल्य में अंतर हमेशा से रहा है। वहीं, ग्राहकों को लगता है कि जीएसटी के नाम पर हेरफेर हो रही है। ऐसे में शिकायत करेंगे तो निश्चित तौर पर कार्रवाई भी होगी। यह व्यापार ग्रे एरिया है, इसलिए दुकानदार फायदा उठाते हैं।

    क्या है सरिया का ताजा दाम

    10 मिमी  1 किलो रुपया 74.50

    12 मिमी 1 किलो रुपया 74.00

    16 मिमी   1 किलो रुपया 74.00

    20 मिमी   1 किलो रुपया 73.00

    25 मिमी   1 किलो रुपया 72.00

    28 मिमी   1 किलो रुपया 71.00

    32 मिमी   1 किलो रुपया 70.00

    5.5 मिमी  1 किलो रुपया 78.00

    6 मिमी    1 किलो रुपया 77.00

    8 मिमी    1 किलो रुपया 76.00