विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब दिल्ली के ट्रैफिक जाम में फंसे यूपी के सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जाना था बुलंदशहर

Published: Thu, 25 Jan 2024 10:18 PM (IST)

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गाजियाबाद से पहुंचना था। उनका रूट गाजियाबाद से चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा ...और पढ़ें

जब दिल्ली के ट्रैफिक जाम में फंसे यूपी के सीएम योगी
जब दिल्ली के ट्रैफिक जाम में फंसे यूपी के सीएम योगी

जागरण संवाददाता, नोएडा। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाया रोड दिल्ली से बुलंदशहर पहुंचे। पीएम की फ्लीट के दौरान दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ समय के लिए जाम में फंस गए।

पुलिस में रहा अफरा-तफरी का माहौल

इस दौरान यातायात पुलिस में अफरा-तफरी का माहाैल रहा। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुलंदशहर में आयाेजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से निकले। उनका काफिला डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश किया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते वह बुलंदशहर पहुंचे।

अक्षरधाम मार्ग पर डायवर्ट किया गया था ट्रैफिक

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गाजियाबाद से पहुंचना था। उनका रूट गाजियाबाद से चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए बुलंदशहर जाना था। प्रधानमंत्री फ्लीट को निकालने के लिए दिल्ली पुलिस ने अक्षरधाम मार्ग पर वाहनों को डायवर्ट कर दिया।

यह भी पढे़ं- Noida Traffic: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुछ मिनट के सफर में लग रहे घंटों, डायवर्जन से जाम की चपेट में शहर

इसके चलते नोएडा की सीमा में प्रवेश होने से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में कुछ देर के लिए जाम में फंस गए। पीएम के काफिले के गुजरते ही यातायात कर्मियों ने मार्ग को जाम मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री दिल्ली से बुलंदशहर वाया मार्ग गए, लेकिन वाया मार्ग लौटे नहीं। हालांकि, इस दौरान नोएडा में शहर के कुछ मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।