Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Cold Weather: नोएडा में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 17 साल बाद नवंबर में सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 22 Nov 2020 07:30 PM (IST)

    स्काई मेट वेदर के मौसम वैज्ञानी महेश पलावत के अनुसार उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं का असर रविवार की सुबह साफ दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों ने ठंड का एहसास किया।

    Hero Image
    खराब हवा गुणवत्ता से कराह रहे सांस रोगी

    नोएडा [आशीष धामा]। नंवबर के चौथे रविवार की सुबह शीतलहर के बीच ठंड का 17 साल पुराना रिकार्ड टूट गया। जिले का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद नवंबर में सबसे कम तापमान है। 2003 में 29 नवंबर को 6.1 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा ने दक्षिण-पूर्वी की ओर रुख कर लिया है। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्काई मेट वेदर के मौसम वैज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं का असर रविवार की सुबह साफ दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों ने ठंड का एहसास किया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर भी 53 से 90 फीसद के बीच दर्ज किया गया। बताया जाता है कि हवा में नमी के बढ़ने से तापमान हल्का बढ़ेगा, लेकिन सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। अभी बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है।

    खराब हवा गुणवत्ता से कराह रहे सांस रोगी
    जिले की फिजा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को जहां नोएडा का एक्यूआइ 231 और ग्रेटर नोएडा का 228 पर पहुंच गया था। वहीं, रविवार को नोएडा का एक्यूआइ 273 यानी 47 अंक और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 270 यानी 42 अंक ज्यादा दर्ज किया गया। हवा के घुले जहर ने सांस रोगियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। वहीं, चिकित्सकों ने सांस रोगियों को बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

    रविवार की सुबह हल्की धुंध के साथ लोगों को ठंड का एहसास हुआ। 9 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम के समय हवा की गति बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। सुबह 5 बजे सर्द हवाओं के कारण जिले का एक्यूआइ 240 पर पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे एक्यूआइ 248 रहा और शाम 4 बजे हालात खराब हो गए। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ भी सुबह 5 बजे 235 दर्ज किया गया था, जो दोपहर 12 बजे 247 दर्ज किया गया और शाम 4 बजे प्रदूषण का स्तर 270 पर पहुंच गया। इससे सांस रोगियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएम-2.5 और पीएम-10 के औसतन स्तर में भी काफी हद तक कमी आई है, लेकिन सांस रोगियों के लिहाज से यह नाकाफी है।

    पिछले एक सप्ताह नोएडा में वायु प्रदूषण की स्थिति

    दिनांक   एक्यूआइ     स्थित

    15 नवंबर  433   गंभीर

    16 नवंबर, 239, खराब

    17 नवबंर, 172, मध्यम

    18 नवंबर, 210, खराब

    19 नवंबर, 276, खराब

    20 नवंबर, 302, बहुत खराब

    21 नवंबर, 231, खराब

    22 नवंबर, 273, खराब

    रविवार को प्रदूषक तत्वों की स्थिति 

    प्रदूषक तत्व, औसत, न्यूनतम, अधिकतम

    पीएम-2.5,     247,       61,           378

    पीएम-10,    225, 140, 325

    नाइट्रोजन डाइ-आइक्साइड (एनओ-2), 106, 50, 177

    अमोनिया (एनएच-3), 10, 5, 35

    सल्फर डाइ-आक्साइड (एसओ-2), 19, 06, 50

    ओजोन, 14, 02, 144

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो