विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में आवासीय प्लॉट योजना की निकलेगी लॉटरी, प्राधिकरण के पोर्टल पर चेक कर लें अपना नाम

Published: Fri, 04 Jul 2025 06:59 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी 11 जुलाई को होगी। आवेदकों की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया ...और पढ़ें

आवासीय भूखंड योजना में लाटरी के लिए सूची में देख लें अपना नाम।
आवासीय भूखंड योजना में लाटरी के लिए सूची में देख लें अपना नाम।

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण 11 जुलाई को लॉटरी |
  2. आवेदक 5 जुलाई को सूची देखें |
  3. 200 वर्गमीटर के 276 भूखंड |

जागरण संवादादता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी 11 जुलाई को निकाली जाएगी। प्राधिकरण ने आवेदकों की आपत्ति का निस्तारण कर दिया है। आवेदक पांच जुलाई को यमुना प्राधिकरण के पोर्टल पर जारी सूची में अपना नाम देखकर यह जान सकेंगे कि उन्हें लॉटरी में शामिल होने का मौका मिलेगा या नहीं। सूची में जिन आवेदकों के नाम शामिल हैं, उन्हें 11 जुलाई की लॉटरी में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण ने 200 वर्गमीटर के 276 भूखंडों की योजना निकाली थी। इस योजना में प्राधिकरण को 54289 आवेदन मिले। प्राधिकरण ने आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम सूची अपने पोर्टल पर जारी कर आपत्ति दर्ज कराने के मौका दिया था। आपत्ति निस्तारण के बाद आवेदकों के नाम की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

नाम की पर्ची 11 जुलाई को होने वाली लॉटरी में शामिल होगी

यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि आवेदक प्राधिकरण के पोर्टल पर जारी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सूची में जिन आवेदकों के नाम शामिल है, उनके नाम की पर्ची 11 जुलाई को होने वाली लॉटरी में शामिल होगी। जिस आवेदक के नाम की पर्ची निकलेगी, उसके नाम पर भूखंड आवंटन होगा।

लॉटरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जूरी गठित की जाएगी। जिसकी देखरेख में पर्ची निकालकर भूखंडों का आवंटन होगा। सफल आवंटियों को तय समय अवधि में भूखंड की 90 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में रेहड़ी-पटरी से छुटकारा दिलाने की तैयारी, दो वेंडिंग जोन और दो ट्रक वे का होगा निर्माण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।