विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में महिला को जिंदा जलाया, बेटा बोला- पापा ने मां को लाइटर से जला डाला, दहेज में मांग रहे थे 35 लाख

Published: Sat, 23 Aug 2025 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2025 11:35 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में निक्की नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में हुई महिला निक्की की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला की हत्या का मामला तब और ज्यादा भयावह हो गया जब उसके मासूम बेटे ने बताया कि पापा ने मां को लाइटर से जला डाला।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे मामले में निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कह रहा है, "पापा ने मम्मी पर पहले पेट्रोल डाला। फिर उन्हें चांटा मारा। फिर उसके बाद पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा।"

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बड़ी संख्या में अपनी नाराजगी जता रहे हैं। सभी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला?

कासना कोतवाली के सिरसा गांव में बृहस्पतिवार को रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना घटित हुई। नौ साल के वैवाहिक संबंधों को तिलांजलि देते हुए पति ने दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी निक्की पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

इससे पहले पति विपिन ने अपनी मां के साथ मिलकर विवाहिता से जमकर मारपीट की। विवाहिता पति और सांस से जीवन की भीख मांगती रही। घटना को अपने मोबाइल में कैद कर रही विवाहिता की बहन कंचन के साथ भी पति ने मारपीट की। आग की लपटों के बीच घिरी विवाहिता मदद के लिए सीढ़ियां उतरते हुए घर से बाहर पहुंची। इस मंजर को देख पड़ोसी भी सहम गए।

लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त

आग पर काबू पाने के बाद पड़ोसी महिला को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे । डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में पति को छोड़ दूसरे आदमी के साथ रह रही महिला ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार