Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में एक शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराया, वर्षों से पति से रह रही थी अलग; तीन गिरफ्तार

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:58 PM (IST)

    नोएडा में एक विवाहित महिला का जबरन मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। परिजनों की याचिका पर महिला चेन्नई से बरामद हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला का 2018 में विवाह हुआ था लेकिन पति से मनमुटाव के कारण वह मायके में रहने लगी थी। यहाँ उसकी दोस्ती राजा मियां से हुई जिसके बाद वह लापता हो गई।

    Hero Image
    शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराया, तीन गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। स्वजन के बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डालने पर महिला चेन्नई से बरामद हुई और उसे सोमवार को हाईकोर्ट में पेश किया गया। नोएडा फेज तीन थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पांच पर धोखाधड़ी करने और धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस काजी समेत दो आरोपितों की तलाश में जुटी है। इससे पूर्व स्वजन 2022 में गुमशुदगी और 2024 में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी डाल चुके हैं।

    महिला की शादी 2018 में कानपुर देहात के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। महिला ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। पति से मनमुटाव के चलते 2021 में महिला मायके आकर रहने लगी और नोएडा सेक्टर 63 की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करने लगी। यहां पर उसकी घनिष्ठता गाजियाबाद बहलोलपुर के रहने वाले राजा मियां उर्फ एहसान से हो गई।

    पिछले माह रक्षाबंधन के बाद महिला लापता हो गई। स्वजन ने राजा पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताया। स्वजन ने 22 अगस्त को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका डाली। फेज तीन थाना पुलिस खोजबीन में जुटी थी। पुलिस ने महिला को गाजियाबाद बहरामपुर के राजा मियां उर्फ एहसान संग पांच सितंबर को चेन्नई से बरामद किया।

    उससे राजा से निकाह करने संबंधी कागजात मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि एक मई को राजा के घर पर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन काजी ने महिला का जबरन निकाह पढ़वाया गया था। राजा की मां काे फूफी, उसके पिता बिस्मिल्लाह व भाई इरशाद को महिला का सगे संबंधी पिता व भाई दिखाया गया था, जबकि महिला का अपने पति से कोई तलाक नहीं हुआ है।

    पहले भी लापता हो चुकी है महिला

    पुलिस के मुताबिक 2022 में महिला के लापता होने पर उसकी मां ने फेज तीन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के ढूंढने पर स्वजन महिला को उसके ससुराल कानपुर छोड़ आए थे। महिला पति से झगड़ा कर बच्चे को साथ लेकर फिर मायके आकर रहने लगी थी। जुलाई 2024 में महिला के फिर लापता होने पर स्वजन ने बंदी प्रत्यक्षीकरण डाली थी।

    पुलिस ने महिला को राजा के घर से बरामद किया था। 22 जुलाई को न्यायालय में पेश करने के पति महिला को अपने साथ ले गया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि महिला को हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- देवर ने भाभी को किया वीडियो कॉल, बड़े भाई को पता चलते ही उठाया खौफनाक कदम; पूरे गांव में सनसनी