विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवर ने भाभी को किया वीडियो कॉल, बड़े भाई को पता चलते ही उठाया खौफनाक कदम; पूरे गांव में सनसनी

Published: Mon, 08 Sep 2025 06:13 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चचेरे भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि मृतक नसीम ...और पढ़ें

पत्नी के पास वीडियो काल करने पर चचेरे भाई की हत्या कर नाले में फेंका शव।
पत्नी के पास वीडियो काल करने पर चचेरे भाई की हत्या कर नाले में फेंका शव।

HighLights

  1. चचेरे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार |
  2. पत्नी को वीडियो कॉल से परेशान करने पर हत्या |
  3. आरोपी के कब्जे से पहचान पत्र बरामद |

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ऐमनाबाद गांव में चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंककर आरोपित फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका चचेरा भाई नसीम उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल कर परेशान करता था। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपित को पैरामाउंट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान अमरोहा थाना मंडी धनौरा के हैबतपुर गांव के इकरार सैफी उर्फ मोटा के रूप में हुई है। इकरार सैफी उर्फ मोटा व नसीम ऐमनाबाद में करीब चार साल से किराये के कमरे में रहकर कारपेंटर का काम कर रहे थे। दोनों शादीशुदा थे। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि नसीम उसकी पत्नी के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से वीडियो काल कर बात करने का प्रयास करता था। उसने नसीम को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना।

मंगलवार को आरोपित की पत्नी का फोन आया उसने नसीम के द्वारा मोबाइल पर वीडियो काल कर परेशान करने की बात कही। जिसे सुनकर इकरार आग बबूला हो गया। उसने कहीं चलने के बहाने नसीम को ऐमनाबाद में नाले के समीप क्रिकेट के मैदान में बुलाया। और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नसीम का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड व फोटो व मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की है।

यह भी पढ़ें- नोएडा की इस सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक, अब साइकिल चला रहे बच्चे पर किया हमला; आरडब्ल्यूए ने की शिकायत