विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nikki Murder Case: अंतिम संस्कार से गायब रहा पति विपिन, निक्की की बहन कंचन पर घर से गहने ले जाने का आरोप

Published: Tue, 26 Aug 2025 10:34 PM (IST)

निक्की मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक ओर अंतिम संस्कार के समय पति विपिन ...और पढ़ें

मंगलवार को किया गया निक्की का अंतिम संस्कार। जागरण
मंगलवार को किया गया निक्की का अंतिम संस्कार। जागरण

HighLights

  1. पति अंतिम संस्कार स्थल से गायब |
  2. कंचन पर गहने चुराने का आरोप |
  3. विपिन और परिवार पर हत्या का मामला |

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। निक्की प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक तरफ निक्की के अंतिम संस्कार के समय पति विपिन गायब था।

वहीं, विपिन के परिवार वालों ने इसी दौरान निक्की की बड़ी बहन कंचन पर घर से गहने और सामान निकालकर ले जाने का आरोप लगाया है। कंचन के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है।

बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद निक्की का शव मायके वाले रूपवास ले गए थे। विपिन के स्वजन ग्रामीणों के साथ रूपवास गांव पहुंचे थे। जहां से सिरसा में ही अंतिम संस्कार कराने के बाद कंचन व तीनों बच्चों को भेजने की शर्त के साथ लाए थे।

विपिन के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि अंतिम संस्कार के समय घर के सभी पुरुष अंत्येष्टि स्थल पर चले गए थे। इसी बीच कंचन घर आई और तमाम गहने व अन्य कीमती सामान साथ ले गई।

उधर, अंत्येष्टि स्थल पर आरोपित ससुर सत्यवीर, जेठ रोहित सहित परिवार के लोग मौजूद थे। निक्की की चिता को मुखाग्नि उसके ससुर ने दी। निक्की का बेटा भी मौजूद था।

वीडियो में ससुर मुखाग्नि देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक्की के पिता व भाई समेत अन्य मायके वाले भी नजर आ रहे हैं। अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटे 22 अगस्त को दोपहर 12:40 बजे कंचन ने पति विपिन, ससुर सत्यवीर, सास दयावती और जेठ रोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

आरोप निराधार, कोई गहने नहीं लिए

विपिन के परिवार वालों का बहन कंचन पर घर से गहने चुराने का आरोप निराधार है। निक्की के कान में सोने की बाली थीं, अंतिम संस्कार के समय उन्हें तक नहीं निकाला था। हमारी बहन या हमें गहने आदि का कोई लालच नहीं है। -

- रोहित, मृतका निक्की का भाई

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: '...तो बच जाती निक्की की जान', बेटी की मौत पर मां का फट रहा कलेजा; बोलीं- अब कहां गया समाज