Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida News: 5 साल में 11 हजार महिलाओं ने शुरू किया खुद का कारोबार, बनाई नई पहचान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 24 Jul 2025 10:23 AM (IST)

    नोएडा में बीते पांच सालों में 11 हजार से ज्यादा महिलाओं ने उद्यमिता की राह चुनी है। उन्होंने आत्मनिर्भर बनकर दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दिया। सेवा तकनीक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उद्यम स्थापित कर नई पहचान बनाई है। सरकारी योजनाओं ने भी कारोबार शुरू करने में मदद की है। इन महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।

    Hero Image
    उद्यमी अनीता मिश्रा की फाइल फोटो। सौजन्य- जागरण

    रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते पांच वर्षों में 11 हजार से अधिक महिलाओं ने उद्यम की ओर कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने खुद आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया। उन्होंने सेवा, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, फैशन, स्पोर्ट्स और खाद्य प्रसंस्करण में अपने उद्यम स्थापित किए और अपनी नई पहचान बनाने में सफल रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अपना कारोबार शुरू करने वालों को बढ़ावा दे रही हैं। जिला उद्योग केंद्र नोएडा के आंकड़े बताते हैं कि महिला उद्यमियों की संख्या में बीते पांच वर्षों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है।

    आसान नहीं था रास्ता

    कोरोना में खुद का ऑनलाइन स्टोर शुरू किया। शुरुआत में संसाधनों की कमी और सामाजिक अपेक्षाओं के चलते रास्ता आसान नहीं था, लेकिन आज मेरी कंपनी अन्य लोगों को रोजगार और खरीदारों को घर बैठे बेहतर मौका दे रही है। संतोष होता है कि मैंने कुछ अलग किया। महिलाओं को भी बेहतर करने का मौका मिल रहा है। - सौम्या जैन, उद्यमी

    ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अव्वल

    बचपन से कुछ करने को तत्पर थी। पढ़ाई खत्म के बाद खुद का स्वरोजगार शुरू करने की ठानी। एक मित्र की मदद से उद्योग केंद्र में ऑटोमोबाइल पार्ट्स एंड एसेसरीज की इकाई स्थापित की। यह काम चल निकला। मौजूदा समय में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऑटो पार्ट्स का निर्यात कर रही हैं।

    - अनीता मिश्रा, उद्यमी

    इस तरह बढ़ी उद्योग केंद्र में पंजीकृत होने वाली महिला उद्यमी की संख्या

    वर्ष- पंजीकरण

    • 2020-21 : 1183
    • 2021-22 : 1565
    • 2022-23 : 1679
    • 2023-24 : 2281
    • 2024-25 : 4586

    शहर की महिलाएं ई कॉमर्स, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट, और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में नवाचार कर रही हैं। स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत कई महिला उद्यमियों को कम ब्याज दरों पर ऋण मिला है। इससे उनके कारोबार को गति मिली है।

    - अनिल कुमार, उपायुक्त उद्योग गौतमबुद्ध नगर