Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida के अर्जुन वाजपेयी का नाम गिनीज बुक में हुआ दर्ज, सबसे कम उम्र में किया था माउंट एवरेस्ट फतह

    By Ajay ChauhanEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 03:07 PM (IST)

    Noida विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्होंने बीते बुधवार को अपना प्रमाण पत्र प्राप्त भी हासिल कर लिया है।

    Hero Image
    2011 में दिया था वर्ल्ड रिकॉर्ड का किया था आवेदन

    नोएडा, जागरण संवाददाता। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्होंने बीते बुधवार को अपना प्रमाण पत्र प्राप्त भी हासिल कर लिया है। माउंट एवरेस्ट और ल्होत्से की चोटी को फतेह करने का कारनामा उन्होंने महज 17 साल की उम्र में किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2011 में दिया था वर्ल्ड रिकॉर्ड का किया था आवेदन

    सेक्टर-51 के रहने वाले अर्जुन ने 22 मई 2010 में माउंट एवरेस्ट और 20 मई 2011 में ल्होत्से की चोटी फतेह की थी। ल्होत्से को फतेह करते समय वह 17 साल और 345 दिन के थे। उन्होंने 2011 में इसके लिए आवेदन किया था। इस पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा आवेदन भी नहीं किया।

    अब 11 वर्ष बाद प्रबंधन ने उनके रिकॉर्ड को अपनी बुक में दर्ज किया है। इन दोनों चोटियों के अलावा 8000 मीटर से ऊंची मनास्लु, चोयू, मकालू और कंचनजंगा को भी अर्जुन फतेह कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 22 हजार 473 कागज की कश्ती बना कटक ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में बनायी जगह

    बिना ऑक्सीजन एवरेस्ट चढ़ने का प्रयास

    अर्जुन ने 2021 में बिना ऑक्सीजन के दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। इसके लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा उन्होंने 2016 में भी दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को बिना आक्सीजन सिलेंडर के फतेह कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- "Guinness Book of World Records" में BCCI की एंट्री, IPL फाइनल के दौरान सबसे ज्यादा फैंस की थी उपस्थिति

    comedy show banner
    comedy show banner