विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Metro New Route: नोएडा शहर के बीच एक और रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, दिल्ली के लोगों को भी होगा लाभ

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 30 Sep 2022 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 03:38 PM (IST)

Noida Metro New Route नोएडा सेक्टर-29 स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में नोएडा प्राधिकरण की सीईओ और नोएडा ...और पढ़ें

नोएडा और दिल्ली के बीच दौड़ने वाली मेट्रो। फाइल फोटो
नोएडा और दिल्ली के बीच दौड़ने वाली मेट्रो। फाइल फोटो

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Metro New Route: नोएडा सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन की नई मेट्रो लाइन का अलाइनमेंट जल्द फाइनल होगा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) ने बृहस्पतिवार दूसरी बार वेस्ट साइड के आरडब्ल्यूए, ग्राम प्रतिनिधि और स्टेकहोल्डर के साथ बैठक की। प्रतिनिधियों के सामने एनएमआरसी ने रूट के दो विकल्प रखे। इसमें किसी एक को फाइनल किया जाएगा।

एक्वा और ब्लू लाइन से जुड़ेगी मेट्रो

बता दें कि इससे पहले एनएमआरसी ने इसी रूट के लिए दूसरी साइड के आरडब्ल्यूए संग बैठक कर तीन विकल्प दिए थे। एक्वा लाइन के सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से ब्लू व मजेंटा लाइन के बाटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को नई मेट्रो लाइन जोड़ेगी। शुरुआत में इसका अलाइनमेंट एक्सप्रेस-वे के समानांतर रखा गया था, पर बाद में इसे आवासीय इलाकों से लेकर जाने का फैसला लिया गया।

डीएमआरसी ने तैयार की है नई रिपोर्ट

नोएडा मेट्रो रेल निगम की एमडी रितु माहेश्वरी की रिपोर्ट में नया कारिडोर पहले की अपेक्षा 900 मीटर बढ़ गया है। पहले 11.5 किलोमीटर लंबी लाइन प्रस्तावित थी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने तैयार की है।

लोगों के सामने रखे गए दो विकल्प

डीपीआर में छह स्टेशन प्रस्तावित किए गए थे। इसमें सेक्टर-142, 91, 98, 97, 125 और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन शामिल थे, पर अंतिम विकल्प के तौर पर कुछ स्टेशनों में बदलाव कर दो विकल्प लोगों के समक्ष रखे गए। बैठक में अधिकतर रेजिडेंट्स, ग्रामीण प्रतिनिधि और स्टेकहोल्डर ने पहले विकल्प यानी स्टेशन-सेक्टर-91, सेक्टर-98, सेक्टर-97, सेक्टर-125 और बाटेनिकल गार्डन को चुना।

डीएमआरसी के भेजा जाएगा रूट

इससे पहले हुई बैठक में लोगों ने पंचशील बालक इंटर कालेज, सेक्टर-93, सेक्टर-108/105, सेक्टर-104/98 सेक्टर-45/44 बोटेनिकल गार्डन चुना था। फिलहाल प्रस्तावित रूट को तकनीकी फिजिबिलिटी और फाइनेंशियल वाइबिलिटी के लिए डीएमआरसी भेजा जा रहा है, ताकि अंतिम मंजूरी दी जा सके।

यह हैं दो विकल्प 

स्टेशन: सेक्टर-91, सेक्टर-98, सेक्टर-97, सेक्टर-125 और बोटेनिकल गार्डन।

स्टेशन: बालक इंटरकॉलेज, सेक्टर-93, सेक्टर-108/105, सेक्टर-104/98 सेक्टर-45/44 बोटेनिकल गार्डन

Delhi Metro में सफर करने से पहले देखें ये वीडियो, डीएमआरसी 30 लाख से अधिक यात्रियों को कुछ यूं कर रहा है अलर्ट

Delhi Metro के एक स्टेशन और उसकी सुरंग से देश देखेगा 5जी नेटवर्क की क्षमता