विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro के एक स्टेशन और उसकी सुरंग से देश देखेगा 5जी नेटवर्क की क्षमता

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 30 Sep 2022 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 02:58 PM (IST)

Delhi Metro Station 5G network दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नवनिर्मित द्वारका सेक्टर 25 भूमिगत मेट्रो स्टेशन का ...और पढ़ें

शनिवार को 5जी नेटवर्क की शुरुआत होगी। फाइल फोटो।
शनिवार को 5जी नेटवर्क की शुरुआत होगी। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस से देश में जब 5जी नेटवर्क की शुरुआत करेंगे तो दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन और उसकी सुरंग के जरिये इसकी कार्यक्षमता से देश को परिचित कराया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नवनिर्मित द्वारका सेक्टर 25 भूमिगत मेट्रो स्टेशन का चयन किया है। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

5G संबंधित उपकरण लगाए गए

बताया जा रहा है कि 5जी सेवा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री यहां मौजूद अधिकारियों से रूबरू होंगे, इसलिए नवनिर्मित द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन की सुरंग में 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए आप्टिकल फाइबर केबल, कैमरे व अन्य जरूरी टेलीकाम उपकरण लगा दिए गए हैं। हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) व निजी टेलीकाम कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा भी लिया था।

द्वारका सेक्टर-25 तक होगा मेट्रो विस्तार

उल्लेखनीय है कि द्वारका सेक्टर 25 में केंद्र सरकार इंडिया इंटरनेशनल कनवेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आइआइसीसी) का निर्माण करा रही है। इसके तैयार होने पर यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यावसायिक, सांस्कृतिक व अन्य बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके मद्देनजर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो कारिडोर का विस्तार द्वारका सेक्टर 25 तक किया जा रहा है।

नव निर्मित कारिडोर को हो चुका है ट्रायल

वर्तमान में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 तक मेट्रो का परिचालन होता है। आइआइसीसी की परियोजना के मद्देनजर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 के बीच दो किमी का भूमिगत मेट्रो कारिडार बनाया गया है। इस नवनिर्मित भूमिगत कारिडोर पर मेट्रो का ट्रायल भी शुरू हो चुका है। जल्द ही इस पर मेट्रो का परिचालन भी शुरू करने की तैयारी है। एक अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे।

निकाल लें छतरी और बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 'इयान' तूफान का दिल्ली-एनसीआर तक दिखाई दे सकता है असर

Delhi Metro में सफर करने से पहले देखें ये वीडियो, डीएमआरसी 30 लाख से अधिक यात्रियों को कुछ यूं कर रहा है अलर्ट