Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida: यूपीपीसीएस 2022 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी, डीआईओएस के बेटे का हुआ पीसीएस में चयन

    By Ankur TripathiEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 11:18 PM (IST)

    पीसीएस ( यूपीपीसीएस 2022) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह के बेटे कुलमोहित सिंह ने सफलता हासिल की हैं। कुलमोहित सिंह का चयन खादी और ग्राम उद्योग के मैनेजर के पद पर हुआ है।

    Hero Image
    पीसीएस ( यूपीपीसीएस 2022) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया।

    नोएडा, जागरण संवाददाता। पीसीएस ( यूपीपीसीएस 2022) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह के बेटे कुलमोहित सिंह ने सफलता हासिल की हैं। कुलमोहित सिंह का चयन खादी और ग्राम उद्योग के मैनेजर के पद पर हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओबीसी कैटेगरी में उनकी 14वीं रैंक आई है। कुलमोहित सिंह ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई एमिटी कालेज दिल्ली से की। इसके साथ ही उन्होंने जेपी इंजीनियर कालेज से बीटेक किया हैं। कुलमोहित सिंह ने बताया कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनना है। 10 मार्च को आईएएस का इंटरव्यू दिया है,जिसका परिणाम भी जल्दी आने वाला है। आईएएस के तैयारी के दौरान पहली बार पीसीएस की परीक्षा दी।

    पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया। उन्होंने बताया कि घर पर रह कर सेल्फ स्टडी की। इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान परिवार का काफी सहयोग मिला। परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बेटे के चयन से परिवार में खुशी की उमंग है।

    ॉशिक्षा अधिकारी का दायित्व संभालने के कारण वह बच्चों को कम समय ही दे पाते हैं। बेटे को पहले ही प्रयास में सफतला मिली हैं। जिले में शिक्षा अधिकारी होने के नाते मैं सभी बच्चों से अभी अपील करूंगा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई कभी व्यर्थ नहीं जाती है। मेहनत का नतीजा एक दिन जरूर मिलता है।