Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Crime: सउदी अरब से मौसी ने भांजे की हत्या की दी थी सुपारी, दो आरोपित गिरफ्तार; कब्जे से हथियार बरामद

    By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 09:08 PM (IST)

    नोएडा में एसटीएस गोलचक्कर के समीप फैक्ट्री कर्मचारी अभिषेक को गोली मारने की घटना से पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अभिषेक की हत्या की सुपारी उसकी मौसी ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    सऊदी अरब से मौसी ने दी थी हत्या की सुपारी

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवादाता। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित एसटीएस गोलचक्कर के समीप फैक्ट्री कर्मचारी अभिषेक को गोली मारने की घटना का पर्दाफाश हुआ है। अभिषेक की हत्या की सुपारी उसकी ही मौसी अंजली ने अपने पुरूष मित्र को दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने गोली मारने वाले को किया गिरफ्तार

    सुपारी में पुरूष मित्र व उसके साथी को मोटी रकम दी जानी थी। मौसी ने भांजे की हत्या की साजिश इसलिए रची, क्योंकि भांजे अभिषेक ने मौसी की गलत गतिविधियों के चलते उसको घर से निकाल दिया था। पुलिस ने गोली मारने वाले दोनों आरोपित जयवर्धन व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ग्रेटर नोएडा के रहने वाले है।

    आरोपितों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि राजेश पायलट चौक के समीप से दोनों आरोपितों को बुधवार रात पकड़ा गया है। आरोपितों ने बीते मंगलवार को सूरजपुर में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक को गोली मारी थी। हमला सउदी अरब में रह रही अभिषेक की मौसी के कहने पर किया गया था।

    अब अभिषेक की हालत खतरे से बाहर

    अस्पताल में भर्ती पीड़ित अभिषेक की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपित मौसी अंजली पूर्व में अभिषेक के मकान में सूरजपुर में ही रहती थी। अंजली के पास कुछ का आना जाना था। अभिषेक व उसके परिजन इसका विरोध करते थे। कुछ दिन पहले ही अंजली को घर से निकाल दिया था। उसके बाद बदले की भावना से आरोपित ने अभिषेक की हत्या करने की योजना तैयार की। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी। हमले में युवक की जान बच गई।

    नाइजीरियन युवक भी आते थे

    पुलिस ने दावा किया है कि अंजली से मिलने सूरजपुर स्थित घर पर नाइजीरियन युवक भी आते थे। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कौन युवक उससे मिलने के लिए आते थे।

    यह भी पढ़ें- Delhi: सौरभ कृपाल बनेंगे दिल्ली हाईकोर्ट के समलैंगिक जज? SC कॉलेजियम ने नियुक्ति की सिफारिश फिर से दोहराई

    Air India: पेशाब कांड के आरोपित शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने लगाया बैन, 4 महीनों तक नहीं भर पाएगा उड़ान