यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida News: न्यूज एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा गिरफ्तार, दोनों को जेल भेजा
नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक न्यूज चैलन की एंकर शाजिया निसार और एक अखबार की डिजिटल शाखा के एंकर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक न्यूज चैनल में कार्यरत एंकर शाजिया निसार और एक समाचार पत्र के डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ न्यूज चैनल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई। दोनों पर ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने का आरोप है। दोनों ने मिलकर 65 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस ने शाजिया के घर से करीब 34 लाख रुपये बरामद किए हैं। उधर, नोएडा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या अन्य लोग भी ब्लैकमेल सिंडिकेट में शामिल हैं।
