विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में मुहर्रम पर खुला था स्कूल, बस पलटने से 12 बच्चे घायल; राहगीरों ने शीशे तोड़कर निकाला बाहर

Published: Wed, 17 Jul 2024 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2024 09:40 AM (IST)

Greater Noida में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां फलैंदा गांव के पास एक स्कूल की बस पलट गई। ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस पलट गई। (जागरण फोटो)
ग्रेटर नोएडा में स्कूल बस पलट गई। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. कार को बचाने के चक्कर में पलटी स्कूल बस।
  2. बस पलटते ही छात्र-छात्राओं में मची चीख-पुकार।
  3. गाड़ी के शीशे तोड़कर छात्रों को बाहर निकाला।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैंदा गांव में स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की बस बुधवार को असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय बस में 25 बच्चे सवार थे। इनमें से 12 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद 10 बच्चों को छुट्टी मिल गई, लेकिन दो छात्रों के सिर में गंभीर चोट आने के कारण ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को लेकर जा रही थी। ये बच्चे कक्षा पांचवीं से सातवीं के थे।

स्कूल में अवकाश घोषित नहीं किया गया था

बुधवार को मुहर्रम के बावजूद स्कूल में अवकाश घोषित नहीं किया गया था। बस स्कूल से करीब 500 मीटर आगे बढ़ी थी, तभी सामने स्विफ्ट डिजायर कार आ गई। संकरे रास्ते पर कार को बचाने के चक्कर में बस के दोनों पहिये सड़क से नीचे उतर गए।

वर्षा के कारण मिट्टी गीली होने की वजह से बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पीड़ित स्वजन का आरोप है कि चालक की गलती से हादसा हुआ है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। छुट्टी के दिन स्कूल कैसे खोला, इसकी जांच कराई जाएगी। स्कूल की मान्यता की भी जांच कराई जाएगी।

सभी बच्चों को मामूली चोट आई

Greater Noida Police के अनुसार, सभी बच्चों के मामूली चोट आई है। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हादसा कैसा हुआ।

ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर निकाला बाहर

बस पलटने के बाद ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर छात्रों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Badrinath Highway पर हादसा, सड़क पर पलटा तीर्थयात्रियों का बोलेरे कैंपर, कई घायल

यह भी पढ़ें- चित्रकूट-मध्य प्रदेश सीमा पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत, 43 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।