Jewar Election Result 2022: जेवर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह जीते
Jewar Election Result 2022 Vote Counting News गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। इ ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण डिटिजल डेस्क। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने करीब 57 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इससे पहले यहां भाजपा के मौजूदा विधायक का मुकाबला रालोद के अवतार सिंह भड़ाना और बसपा के नरेंद्र भाटी से माना जा रहा था।
इन सीट पर सपा-रालोद गठबंधन और बसपा प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास अवश्य कर रहे थे, लेकिन जेवर में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाओं के कारण यहां विकास लोगों के बीच बड़ा मुद्दा रहा।
लाइव अपडेट्सः
-जेवर विधानसभा 21वें राउंड के बाद
भारतीय जनता पार्टी- 78759
सपा-रालोद गठबंधन- 42 575
बहुजन समाज पार्टी- 31 536
कांग्रेस- 2678
- जेवर विधानसभा में 18वें राउंड के बाद
भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह- 65030
रालोद के अवतार सिंह भड़ाना- 40039
बसपा के नरेंद्र भाटी डाढा- 26558
कांग्रेस के मनोज चौधरी- 2537
- जेवर विधानसभा में 17वें राउंड के बाद
भारतीय जनता पार्टी- 59719
सपा रालोद गठबंधन- 36 759
बहुजन समाज पार्टी- 26222
कांग्रेस- 2482
- जेवर विधानसभा में 16वें राउंड के बाद
भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह- 55712
रालोद के अवतार सिंह भड़ाना- 35508
बसपा के नरेंद्र भाटी डाढा- 25056
कांग्रेस के मनोज चौधरी- 2429
- जेवर विधानसभा में 15 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी को (51643), सपा-रालोद गठबंधन (35028), बहुजन समाज पार्टी को (22450) और कांग्रेस (2392) मत मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 65.01% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी 22169 मतों से हराया था। विजयी उम्मीदवार को 102931 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 80762 मत मिले थे।
ये भी पढ़ें- Noida Election Results 2022: जानिए नोएडा विधानसभा सीट का हाल, क्या पंकज सिंह फिर मारेंगे बाजी?
https://youtu.be/KUw59MEJNQY

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।