यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Election Results 2022: नोएडा सीट पर पंकज सिंह का जलवा, जमानत भी नहीं बचा सके कई प्रत्याशी
Noida Election Result 2022 राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। समूचे उत्तर प्रदेश में भाजपा को सीटें मिल रही हैं तो नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार 500 वोटों से जीत दर्ज की है।
राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट को राजनीतिक लिहाज से वीआईपी सीट माना जाता है। इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह के सामने सपा-रालोद गठबंधन से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक और बसपा से कृपाराम शर्मा थे।
भाजपा प्रत्याशी की इस बड़ी जीत को लेकर नोएडा में उत्साहित कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जश्न मना रहे हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस बार पंकज सिंह को सपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार सुनील चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक से कड़ी चुनौती मिल रही है। हालांकि रुझानों में ऐसा नजर नहीं आया।
उल्लेखनीय है कि साल 2017 में इस सीट पर निर्वाचित हुए पंकज सिंह को कुल 1 लाख 62 हजार 417 वोट मिले थे। वहीं सपा के सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट मिले थे।
ये भी पढ़ें- Pankaj Singh's Profile: जानिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का झारखंड कनेक्शन
ये भी पढ़ें- UP Election Result 2022: जानिए गौतमबुद्ध नगर की कौन सी विधानसभा सीट का परिणाम आएगा पहले
ये भी पढ़ें- Gautam Buddha Nagar Election Result 2022 LIVE: नोएडा में पंकज सिंह को बढ़त, जानें जेवर और दादरी में कौन आगे?
https://www.youtube.com/watch?v=3ybQB2KjEtc