विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pankaj Singh's Profile: जानिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का झारखंड कनेक्शन

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 04:05 PM (IST)

Pankaj Singhs Profile भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज सिंह दूसरी बार नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। साल ...और पढ़ें

Pankaj Singh's Profile: जानिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का झारखंड कनेक्शन
Pankaj Singh's Profile: जानिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का झारखंड कनेक्शन

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। पंकज सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और उनके पिता राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री हैं। पंकज सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव भी हैं। पंकज सिंह का झारखंड से भी गहरा नाता है। वह दूसरी बार नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

साल 2017 के चुनाव में पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा में रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की थी। इस वजह से पार्टी ने उन्हें दोबारा अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान पर उतारा है। बदा दें कि अब तक की मतगणना में नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा समर्थकों का कहना है कि वह 2017 का इतिहास दोबारा दोहराएंगे। 

व्यक्तिगत जीवन: 

पंकज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1978 को झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज में हुआ था। उनके पिता राजनाथ सिंह देश के रक्षामंत्री हैं।  उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री सिंह है और वह गृहणी हैं। पंकज सिंह की पत्नी का नाम शुष्मा सिंह है और उनके दो बच्चे हैं।

पढ़ाई-लिखाई:

पंकज ने लखनऊ के महानगर बॉयज इंटर कॉलेज से 12वीं की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री ली और फिर नोएडा स्थित एमिटी बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया।

पंकज का झारखंड कनेक्शन

पंकज सिंह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। उनका ननिहाल झारखंड के डालटेनगंज में है। बता दें कि इस बार के चुनाव में डालटेनगंज से भी राजनाथ सिंह और पंकज सिंह के संपर्क में रहने वाले भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नोएडा में प्रचार किया। 

उल्लेखनीय है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न स्तरों पर काम किया है। साल 2004 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इसके बाद 2007 में वह उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य बने। पंकज सिंह को साल 2010 में उत्तर प्रदेश भाजपा में सचिव नियुक्त किया गया, और कुछ समय बाद उनको प्रमोशन देकर महासचिव बना दिया गया। बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह पहली बार नोएडा से चुनाव लड़े और बड़ी जीत दर्ज की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।