Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Greater Noida: अलाव तापते समय झुलसी महिला, उपचार के दौरान मौत; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    By Praveen SinghEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 07:36 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रोजा याकूबपुर गांव में अलाव ताप रही एक महिला आग में झुलस गई। महिला को आनन-फानन में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती क ...और पढ़ें

    Hero Image
    ग्रेटर नोएडा में अलाव तापते समय झुलसी महिला

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रोजा याकूबपुर गांव में रविवार रात अलाव तापते समय महिला झुलस गई। रविवार रात बारिश व तेज ठंड की वजह से महिला अलाव ताप रही थी। झुलसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला की हुई मौत

    आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए है।

    अलाव तापते समय महिला झुलसी

    बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि रोजा याकबूपुर गांव में 34 वर्षीय श्रीकांत शर्मा रहते है। शुक्रवार शाम श्रीकांत की पत्नी कुंती ठंड की वजह से अलाव ताप रही थी। तभी महिला के कपड़े में आग लग गई। महिला को इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद आग ने शरीर के हिस्से को चपेट में ले लिया।

    यह भी पढ़ें- Noida: DLF मॉल में हेड मसाज करा रही महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा कि छोड़ना पड़ा स्पा सेंटर, पहुंची पुलिस के पास

    आनन-फानन में महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना स्वजन ने पुलिस को दी है। कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Noida: क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर महिला से की 4.72 लाख की ठगी, झूठे केस में फंसाने की बात कहकर डराया