विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सड़क निर्माण से 15 लाख लोगों को होगी आवागमन में सुविधा

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 13 Apr 2023 09:33 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

Noida: एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट,
Noida: एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट,

नोएडा [धर्मेंद्र चंदेल]। ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी (किसान चौक) सिरसा गांव तक बनी 28 किमी व 130 मीटर चौड़ी सड़क को अब एयरपोर्ट तक बनाने का निर्णय किया गया है।

एयरपोर्ट तक पहुंचने में होगी सुविधा

इससे न केवल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को बिना किसी अवरोध के सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जुड़े नोएडा के एक दर्जन सेक्टर वासियों को भी जेवर तक का सफर आसान होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी, आवासीय सेक्टर और गांवों को मिलकर वर्तमान में पांच लाख से अधिक आबादी है। अगले तीन से पांच वर्ष के बीच यह बढ़कर 15 लाख हो जाएगी।

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए फिलहाल सूरजपुर पुलिस लाइन से होते हुए परी चौक और वहां से यमुना एक्सप्रेस वे से जेवर तक पहुंचा जा सकता है। इसकी दूरी करीब 60 किमी पड़ेगी। साथ ही एक ही मार्ग से आवागमन होने की वजह से वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 28 किमी लंबी सड़क सिरसा गांव तक बनी है। वहां से सड़क का विस्तार कर करीब 11 किमी लंबी और सड़क बनाकर धनौरी गांव तक जोड़ा जाएगा।

8 किमी सड़का निर्माण करेगा प्राधिकरण

वहां से यमुना प्राधिकरण का क्षेत्र शुरू हो जाता है। यमुना प्राधिकरण को करीब आठ किमी सड़क का निर्माण करना होगा। इसके बाद यह सड़क यमुना एक्सप्रेस वे के समांनतर बनी 120 मीटर चौड़ी सड़क में जुड़ जाएगी। यह सड़क सीधे एयरपोर्ट को जोड़ेगी। इसके बनने के बाद नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जुड़े एक दर्जन सेक्टर, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोग करीब 55 किमी का सफर तय कर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इस मार्ग में कहीं अवरोध भी नहीं होगा।

बिना किसी रूकावट के एयरपोर्ट जाने वाले यात्री गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। साथ ही परी चौक और यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव भी कम रहेगी। इसके अलावा 130 मीटर चौड़ी पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सिरसा गांव तक भी दोनों तरफ कई आवासीय सेक्टर प्रस्तावित है। इनमें कुछ सेक्टर विकसित हो चुके हैं। लोगों ने वहां रहना शुरू कर दिया है। बाकी विकसित होने हैं। उन्हें भी इस मार्ग से जेवर में नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा। एयरपोर्ट के अलावा भी जेवर क्षेत्र में अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को भी इस मार्ग से आवागमन में सुविधा होगी।

सीईओ यमुना प्राधिकरण व नियाल डाक्टर अरूणवीर सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ इस प्रस्ताव पर मंथन किया गया है। प्रस्ताव पर सहमति है। मार्ग के निर्माण में कुछ स्थानों पर संघन आबादी की वजह से अड़चन है। उसे दूर करने के उपायों पर भी मंथन चल रहा है। दोनों प्राधिकरणों की कोशिश लोगों को एयरपोर्ट तक बेहतर सुविधा देने की है।