Greater Noida: शादी समारोह में दुल्हन के पिता के दोस्त की गोली मारकर हत्या, फार्म हाउस में पुलिस ने सभी को रोका
Greater Noida Crime News ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र में फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता के दोस्त अशोक यादव निवासी होशियारपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आरोप है कि अशोक के ही समधि शेखर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र में फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता के दोस्त अशोक यादव निवासी होशियारपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
आरोप है कि अशोक के ही समधि शेखर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वह भी शादी समारोह में आया था। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
करीब 20 मिनट तक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी मेहमानों को फार्म हाउस के अंदर रोक कर उनकी जांच की। जब सीसीटीवी फुटेज के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई कि गोली शेखर ने गोली चलाई है। उसके बाद ही सभी मेहमानों को फार्म हाउस से जाने दिया गया।
प्रथम दृष्टया जांच के दौरान पता चला है कि अशोक और शेखर के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। अशोक के बेटे के साथ शेखर की बेटी की शादी हुई थी।
होशियापुर गांव के रहने वाले विनोद यादव की बेटी की शादी सोमवार को थी। विनोद बेटी की शादी में व्यस्त थे। तभी शादी समारोह में गोली चल गई। गोली लगने से अशोक घायल हुए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला कि अशोक को उसके ही समाधि शेखर ने गोली मारी। घटना के बाद आरोपित शेखर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि अशोक व शेखर के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों समधि हैं। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।