Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त को दिल्ली-NCR के इस शहर में निकाली जाएगी 3000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, पढ़ें पूरा अपडेट

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 05:53 PM (IST)

    Noida Tiranga Yatra नव ऊर्जा युवा संस्था के सदस्यों ने जिलाधिकारी मेघा रूपम से मिलकर 15 अगस्त को होने वाली 3000 फीट लंबी तिरंगा यात्रा की जानकारी दी। यात्रा नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर निठारी में समाप्त होगी। जिलाधिकारी ने इस पहल की प्रशंसा की और अधिकारियों को सहयोग का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिले का गौरव और राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

    Hero Image
    नोएडा में भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिया समर्थन का आश्वासन। जागरण

    जागरण संवाददाता, नोएडा। Tiranga Yatra in Noida: नव ऊर्जा युवा संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मेघा रूपम से शिष्टाचार भेंटवार्ता करने उनके कार्यालय पर पहुंचा। उन्हें आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली 3000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया कि सुबह नौ बजे सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होगी, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, कैंब्रिज स्कूल के रास्ते एलिवेटेड रोड के नीचे से निठारी स्थित नए सामुदायिक भवन पर जाकर दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।

    जिलाधिकारी ने इस राष्ट्र भक्ति से परिपूर्ण पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति दी। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस तिरंगा यात्रा को भव्य, गरिमामय और ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे जिले का गौरव है। यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर राजेश शर्मा, अंकुश शर्मा, देवराज शर्मा, पुष्कर शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।