विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में कारोबारी दंपती ने लगाई फांसी, बगल के कमरे में सो रहा था बेटा

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Thu, 10 Nov 2022 11:38 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2022 12:45 PM (IST)

Noida News ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में एक कोराबरी दंपती ने फांसी लगा ली। वहीं घटना के ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में दंपती ने की आत्महत्या
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में दंपती ने की आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में एक कारोबारी दंपती की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दंपती का बेटा फ्लैट के दूसरे कमरे में सो रहा था। पति-पत्नी की पहचान कारोबारी दीपक गुप्ता अपनी पत्नी मृदुला गुप्ता के तौर पर हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दंपती फ्यूजन होम्स सोसायटी की तीसरी मंजिल पर अपने बेटे के साथ रहते थे। उनकी ईकोटेक 12 में फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लोहा बनाने का कार्य होता है। बताया जा रहा है कि दंपती पर एक करोड़ से अधिक रुपयों का कर्ज था, जिसके कारण दोनों अवसाद में थे। कर्ज में डूबने के चलते दंपती ने बृहस्पतिवार सुबह फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के दौरान दंपति का बेटा पुष्कर गुप्ता भी फ्लैट में मौजूद था। वह एक कमरे में सो रहा था।

बालकनी के ग्रिल से लटका मिला शव

बृहस्पतिवार सुबह दंपती का बेटा पुष्कर जब सो कर उठा तो उसने देखा कि माता-पिता का शव बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल पर फांसी के फंदे से लटका है। पुष्कर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पता चला है कि दंपती पर एक करेाड़ से अधिक का कर्ज था। वेब डिजाइनर बेटा भी आर्थिक रूप से माता-पिता की मदद नहीं कर पा रहा था। इस वजह से पिछले कई दिनों से घर में तनाव था।

फैक्ट्री के कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे थे वेतन

फैक्ट्री में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन नहीं मिला था। कर्मचारियों के गुस्से के बाद से ही दंपती मानसिक तनाव में थे। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि कर्ज से तंग होकर दंपती ने आत्महत्या की है। बेटे से बातचीत के दौरान कर्ज की बात प्रकाश में आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हर कोण से मामले की जांच की जा रही है। 

Noida: संबंध नहीं रखने पर युवती को इमारत की तीसरी मंजिल से फेंका, शव को लेकर भागने की कोशिश; आरोपित गिरफ्तार

Noida News: नोएडा सेक्टर-22 में बालकनी में युवक का शव मिलने से सनसनी, शराब की बोतल और ग्लास ने बढ़ाया सस्पेंस