ग्रेटर नोएडा: सीएनजी की बाधा दूर, नए साल से डिपो से इस रूट के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा
ग्रेटर नोएडा से लोगों को मुरादाबाद संभलहापुड़ हरिद्वार कोटद्वार के अलावा अन्य रूट पर जाने के लिए अब नोएडा का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीएनजी पंप नहीं होने से अभी तक डिपो की बसों को नोएडा डिपो से सीएनजी लेने जाना पड़ता हैजिससे समय और सीएनजी दोनों की बर्बादी होती है। सीएनजी पंप लग जाने से यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें नोएडा भी नहीं जाना पड़ेगा।

अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों को मुरादाबाद, संभल,हापुड़, हरिद्वार, कोटद्वार के अलावा अन्य रूट पर जाने के लिए अब नोएडा का रुख नहीं करना पड़ेगा। नए साल से ग्रेटर नोएडा डिपो से इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
2016 से कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो में सीएनजी पंप लगवाने की कवायद की जा रही थी। कई सालों से सीएनजी पंप की फाइल आइजीएल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय का चक्कर लगा रही थी। डिपो के अधिकारियों के प्रयास से 2022 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से एनओसी मिल गई थी।
आइजीएल से CNG के दो पंप लगाने की मिली अनुमति
अब आइजीएल से भी सीएनजी के दो पंप लगाने की अनुमति डिपो को मिल गई है। स्टेशन प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कई सालों से पंप लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। आइजीएल के अधिकारियों ने डिपो का निरीक्षण कर लिया है। फरवरी- मार्च में सीएनजी पंप की शुरुआत हो जाएगी।
Also Read-
- Greater Noida Authority: दिवाली से पहले 77 लोगों की खुली लॉटरी, ग्रेटर नोएडा में मिला खुद का आशियाना
सीएनजी पंप नहीं होने से अभी तक डिपो की बसों को नोएडा डिपो से सीएनजी लेने जाना पड़ता है,जिससे समय और सीएनजी दोनों की बर्बादी होती है। सीएनजी पंप लग जाने से यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें नोएडा भी नहीं जाना पड़ेगा। पंप के लगने के बाद डिपो की ओर से कई नए रूट पर बसों का संचालन शुरु किया जाएगा।
वर्तमान में चल रही 20 रूटों पर बसें
ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से वर्तमान में अभी 20 रूटों पर बसें संचालित हो रही है। नए साल से करीब छह से सात नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
डिपो से अभी आगरा,बुलंदशहर,हाथरस,मथुरा के अलावा कई रूटों पर बसें जा रही है। डिपो में 157 बसें सीएनजी की है। कई रूटों पर दो- दो चालक चल रहे है। 311 चालक और 273 परिचालक डिपो में कार्यरत है।
80 किलोमीटर और आगे जाएगी अब बसें
नोएडा से सीएनजी फुल कराने पर 400 किलोमीटर तक बसें जाती है। अब ग्रेटर नोएडा डिपो से ही सीएनजी मिल जाने पर करीब 80 किलोमीटर बस और आगे तक जा सकेंगी। डिपो की ओर से जिन रूट पर अभी बसें चलाई जा रही है। उन रूटों पर अब 80 किलोमीटर तक आगे और जा सकेंगी।
सीएनजी पंप लगने को हरी आइजीएल से हरी झंडी मिल गई है। फरवरी- मार्च से छह से सात नए रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
- ललित कुमार श्रीवास्तव, एआरएन ग्रेटर नोएडा डिपो
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।