विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Yogi Noida Visit: पीएम मोदी से पहले आज सीएम योगी का आगमन, वर्ल्ड डेरी समिट की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

By GeetarjunEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2022 07:56 AM (IST)

CM Yogi Noida Visit वर्ल्ड डेरी समिट के अंतरराष्ट्रीय आयोजन व कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा आकर वर्ल्ड डेरी समिट की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा आकर वर्ल्ड डेरी समिट की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।

नोएडा, जागरण संवाददाता। CM Yogi Noida Visit: वर्ल्ड डेरी समिट (World Dairy Summit) के अंतरराष्ट्रीय आयोजन व कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री लगभग दो घंटे तक तैयारियों को परखेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में होगी। कार्यक्रम में आने को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से मिनट टू मिनट का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात ASI का संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

एयरपोर्ट का देखेंगे काम

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को दिन में लगभग दो बजे जेवर आएंगे। जेवर में निर्माणाधीन अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट व अन्य प्रोजेक्ट की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। लगभग एक घंटे निरीक्षण के बाद गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय आएंगे। यहां पर थोड़ा विश्राम व लंच करने के बाद इंडिया एक्सपो मार्ट आएंगे।

वर्ल्ड डेरी समिट की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

एक्सपो मार्ट में लगभग दो घंटे तक वर्ल्ड डेरी समिट की तैयारियों को देखेंगे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। शाम को लगभग छह बजे एक्सपो मार्ट से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें- Kartavya Path: कर्तव्य पथ में हैं छह वेंडिंग जोन, दुकान लगाने के लिए करना होगा ये जरूरी काम

अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

शाम को वहीं पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों के साथ भी बैठक कर जिले में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की तैयारियों को जानेंगे। रात में विश्वविद्यालय में ही विश्राम करेंगे। सोमवार को सुबह विश्वविद्यालय से सीधे कार्यक्रम स्थल इंडिया एक्सपो मार्ट आएंगे।

हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जिले में चल रहे कुछ अन्य प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। सोमवार शाम को वर्ल्ड डेरी समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन की हुई माक ड्रिल

वर्ल्ड डेरी समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 सितंबर को एक्सपो मार्ट आएंगे। शनिवार को एयरफोर्स के हेलीकाप्टर ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर माकड्रिल की। हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतारा गया। माकड्रिल की गई कि हेलीकाप्टर से उतरने के बाद प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल तक किस प्रकार जाएंगे। माकड्रिल पूरी तरह से सफल रही। सुरक्षा को लेकर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।