Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartavya Path: कर्तव्य पथ में हैं छह वेंडिंग जोन, दुकान लगाने के लिए करना होगा ये जरूरी काम

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 10:50 PM (IST)

    नवनिर्मित कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आने वाले लोगों को आइसक्रीम और पानी की विक्रेता के लिए अधिकृत हॉकर मिलेंगे। इसके लिए एनडीएमसी (NDMC) को यहां पर छह वेंडिंग जोन मिले हैं। एक वेंडिंग जोन में 20 विक्रेताओं को स्थान दिया जाएगा।

    Hero Image
    कर्तव्य पथ में हैं छह वेंडिंग जोन, दुकान लगाने के लिए करना होगा ये जरूरी काम।

    नई दिल्ली [निहाल सिंह]। नवनिर्मित कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आने वाले लोगों को आइसक्रीम और पानी की विक्रेता के लिए अधिकृत हॉकर मिलेंगे। इसके लिए एनडीएमसी (NDMC) को यहां पर छह वेंडिंग जोन मिले हैं। एक वेंडिंग जोन में 20 विक्रेताओं को स्थान दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें 15 आइसक्रीम वाले होंगे, जबकि पांच पानी विक्रेता होंगे। जो कि केवल अधिकृत स्थान पर ही बिक्री कर सकेंगे। इसके अलावा कोई भी गैर लाइसेंसधारी विक्रेता को कर्तव्य पथ पर खड़े होने की इजाजत नहीं होगी।

    ये भी पढ़ें- Delhi Police Encounter: लारेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से दिल्ली पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार; बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी

    छह वेंडिंग जोन होंगे

    नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी के अनुसार कर्तव्य पथ को छह वेडिंग जोन में विभाजित किया गया है। हमारा हेल्थ लाइसेंस विभाग पहले से लाइसेंसकृत लोगों को बिक्री के लिए अधिकृत स्थान का आवंटन करेगा। इसके लिए तय नियमों का पालन करके पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।

    दिल्ली वालों का फैवरेटे प्लेस है नाइट आउट के लिए

    दिल्ली वासियों के लिए इंडिया गेट पहले से ही रात्रि में आइक्रीम खाने और घूमने जाने के लिए पंसदीदा स्थान रहा है। कर्तव्य पथ के नवनिर्माण के बाद यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस परियोजना में आकर्षित और स्थायी फूड स्टाल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी को बिक्री की इजाजत नहीं होगी।

    ये भी पढ़ें- Noida News: 11वीं मंजिल से कूदीं सगी बहनें, एक की मौत; मां की इस बात से परेशान होकर उठाया कदम

    पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

    इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) कहते हैं, इसे राजपथ (Rajpath) भा कहा जाता था। इसका अब नाम बदलकर कर्तव्य पथ (Kartavya Path) कर दिया गया है। पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार शाम को इसका उद्घाटन कर दिया। कर्तव्य पथ की कुल लंबाई तीन किमी से ज्यादा है।

    comedy show banner
    comedy show banner