विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi Noida News: श्रीकांत त्यागी प्रकरण से CM योगी नाराज, 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड, मददगार अफसरों की मांगी रिपोर्ट

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2022 03:12 PM (IST)

Shrikant Tyagi Case भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में महिला से अभद्रता मामले में पांच और पुलिसकर्मियों पर गाज ...और पढ़ें

Noida News: श्रीकांत त्यागी प्रकरण से CM योगी नाराज, 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
Noida News: श्रीकांत त्यागी प्रकरण से CM योगी नाराज, 5 और पुलिसकर्मी सस्पेंड

नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) द्वारा महिला से बदसलूकी करने के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी के दखल के बाद इस मामले में श्रीकांत त्यागी के करीबी अफसरों की रिपोर्ट मांगी गई है।

काम में लापरवाही पाए जाने पर की गई कार्रवाई

वहीं आज यानी सोमवार को 5 और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई काम में लापरवाही पाए जाने पर की गई है। बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के गेट पर एक सब इंस्पेक्टर व चार सिपाही समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद रात में श्रीकांत त्यागी के गुर्गे सोसाइटी के अंदर गुंडागर्दी करने पहुंच गए थे।

Shrikant Tyagi Case: सरेंडर करना चाहता है श्रीकांत त्यागी, ग्रेटर नोएडा कोर्ट में लगाई अर्जी

क्या है पूरा मामला?

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का दो दिन पहले एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह सोसायटी की एक महिला के साथ बदसलूकी करता दिख आ रहा था। इसे लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्रीकांत अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस उत्तराखंड के हरिद्वार समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

Shrikant Tyagi Noida: फरार श्रीकांत त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित, गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी

Shrikant Tyagi Case: ढाई साल पहले दिया गया था श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण गिराने का आदेश, सोया रहा प्राधिकरण

Noida News: श्रीकांत ने रविवार को 11 बार स्विच आफ-आन किया मोबाइल; ऋषिकेश में मिली लोकेशन, हरिद्वार में CCTV में हुआ कैद