Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन का संदेश- पहली बार किसी चोटी पर इतने लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ा है

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Thu, 25 May 2017 07:08 AM (IST)

    अर्जुन वाजपेयी ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि यह पहली बार है जब किसी चोटी पर इतने लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ा है, लेकिन मैं अभी भी आशान्वित हूं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अर्जुन का संदेश- पहली बार किसी चोटी पर इतने लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ा है

    नोएडा [जेएनएन]। विश्व की सर्वोच्च चोटियों में से एक कंचनजंघा को फतह करने निकले अर्जुन वाजपेयी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बर्फबारी की वजह से अर्जुन बेस कैंप पर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। खराब मौसम की वजह से दल में शामिल आधे से ज्यादा पर्वतारोही हेलीकॉप्टर से लौट आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन वाजपेयी ने फेसबुक पेज पर लिखा है कि यह पहली बार है जब किसी चोटी पर इतने लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ा है, लेकिन मैं अभी भी आशान्वित हूं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही चोटी को फतह कर लूंगा। बस मौसम साफ होने का इंतजार है।

    गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर 51 के रहने वाले अर्जुन वाजपेयी अब तक विश्व की आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियों को फतह कर चुके हैं। जिसमें माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से, माउंट मकालू, माउंट चोयू और माउंट मनास्लू शामिल है।

    यह भी पढ़ें: कंचनजंघा फतह करने निकले अर्जुन, जल्द ही चोटी पर लहराएगा तिरंगा

    कंचनजंघा खतरनाक चोटियों में से एक

    कंचनजंघा दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है। इसकी ऊंचाई 8586 मीटर (28169 फिट) है। यह चोटी सिक्किम के उत्तर-पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर स्थिति है। इस चोटी को पहली बार पांच मई 1955 को फतह किया गया था। अभी तक दुनिया भर के सिर्फ 187 पर्वतारोही ही इसे फतह कर पाए हैं। इसमें भारत के दो-तीन पर्वतारोही ही शामिल हैं।