विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना वाटर सप्लाई आर्किड सोसायटी के 467 परिवार 9 साल से भर रहे बिल, जल विभाग और प्राधिकरण पर सवाल

Published: Tue, 30 Jun 2026 12:32 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट आर्किड सोसायटी के निवासी नौ साल से बिना पानी की सप्लाई के बिल भर रहे ...और पढ़ें

व्हाइट आर्किड सोसायटी के निवासी बीते नौ वर्ष से बिना पानी की सप्लाई लिए ही बिल भर रहे हैं।

व्हाइट आर्किड सोसायटी के निवासी बीते नौ वर्ष से बिना पानी की सप्लाई लिए ही बिल भर रहे हैं।

HighLights

  1. व्हाइट आर्किड सोसायटी में 9 साल से पानी नहीं।

  2. निवासी बिना सप्लाई के भर रहे हैं पानी का बिल।

  3. प्राधिकरण और जल विभाग पर गंभीर आरोप लगे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित व्हाइट आर्किड सोसायटी के निवासी बीते नौ वर्ष से बिना पानी की सप्लाई लिए ही बिल भर रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल लगातार प्राधिकरण की ओर से भेजा रहा है, जब शिकायत आईजीआरएस पर की जा रही है तो जल विभाग का मामला बताकर समाधान करने बजाय पल्ला झाड़ लिया गया और शिकायत में स्पेशल क्लाज लगाकर निस्तारित दिखा दिया गया है। इससे दोबारा सवाल खड़ा न किया जा सके।

निवासियों ने प्राधिकरण से पूछे सवाल

सोसायटी निवासी वरुण ने बताया कि 467 फ्लैट मालिकों को कब्जा 2017-18 में मिलना शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पानी की व्यवस्था प्राधिकरण की ओर से नहीं की गई है। शिकायत के रूप में जवाब मिला है कि गौड़ सिटी मैनेजमेंट की ओर से पानी का कनेक्शन कराया जाएगा। निवासियों का आरोप है कि जब हर सोसायटी में प्राधिकरण की ओर से व्यवस्था की जा रही है, तो उन्हें क्यों दूर रखा गया है।

उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा

प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से जवाब भी गोलमोल दिया गया है। उनका कहना है कि मामला जल विभाग का है। क्या जल विभाग प्राधिकरण के तहत नहीं आता है। जिम्मेदार अधिकारियों को इसका जवाब देना चाहिए। वहीं फ्लैट रजिस्ट्री के अधिकार के लिए भी निवासियों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब तक उन्हें केवल धक्के ही खाने पड़ रहे हैं।

कब पानी की व्यवस्था मिल पाएगी?

वहीं, अन्य निवासियों का आरोप है कि बिना पानी की सप्लाई के ही नौ वर्षों से बिल भेजा जा रहा है, लेकिन समस्या के समाधान के नाम पर जल विभाग बता दिया जाता है। आखिर उन लोगों को कब पानी की व्यवस्था मिल पाएगी। कब तक वह लोग सिर्फ अधिकारियों के दरवाजे अपनी समस्या के लिए उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- नोएडा अथॉरिटी का नया पता: सेक्टर-96 में शिफ्टिंग शुरू, किस फ्लोर पर है कौन-सा विभाग?

यह भी पढ़ें- नोएडा: लोटस स्पेसिया की 18वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, पति बोले- डिप्रेशन की थी शिकार

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में विकास के लिए प्राधिकरण देगा 25.84 करोड़ का बूस्टर डोज, बिजली समेत 24 कार्यों की लिस्ट तैयार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।