विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा अथॉरिटी का नया पता: सेक्टर-96 में शिफ्टिंग शुरू, किस फ्लोर पर है कौन-सा विभाग?

Published: Tue, 30 Jun 2026 12:10 PM (IST)

Noida Authority New Office: नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार से सेक्टर-96 स्थित अपने नए मुख्य प्रशासनिक भवन में शिफ्टिंग शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया अगले तीन माह में पूरी होगी।

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का मुख्य प्रशासनिक भवन। जागरण

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का मुख्य प्रशासनिक भवन। जागरण

HighLights

  1. नोएडा प्राधिकरण की शिफ्टिंग सेक्टर-96 के नए प्रशासनिक भवन में शुरू हुई।

  2. अगले तीन माह में पूरी होगी 390 करोड़ की लागत वाली शिफ्टिंग।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था नए अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण की नए मुख्य प्रशासनिक भवन में सोमवार से शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सेक्टर-6 स्थित पुराने कार्यालय से अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागों का जरूरी कार्यालयी सामान व महत्वपूर्ण फाइलें नई बिल्डिंग में ले जाने लगे।

पहले चरण में केवल आवश्यक दस्तावेज और कार्यालय संचालन से जुड़ा सामान ही शिफ्ट किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पूरे कार्यालय को चरणबद्ध तरीके से अगले तीन माह में नई इमारत में पूरी तरह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। शिफ्टिंग की प्रक्रिया का समन्वय अब सामान्य प्रशासन विभाग करेगा।

कमरों के आवंटन और स्पेस को लेकर हलचल का माहौल

बता दें कि नई बिल्डिंग में पहले ही दिन विभागों के पहुंचने के साथ कमरों के आवंटन और स्पेस को लेकर हलचल का माहौल रहा। कई अधिकारी अपने पूरे स्टाफ के साथ पहुंचे, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण शिफ्टिंग में शुरुआती दिक्कतें सामने आईं।

390 करोड़ की लागत से बनी नई बिल्डिंग

विभागों को व्यवस्थित करने का काम लगातार जारी है। करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। नई इमारत में सभी प्रमुख विभागों को एक ही परिसर में स्थान दिया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

कौन-सा विभाग किस फ्लोर पर मौजूद?

  • ग्राउंड फ्लोर : स्वागत कक्ष, सभागार, औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्य एवं विधि विभाग।
  • पहला फ्लोर : जनसुनवाई केंद्र, ग्रुप हाउसिंग और आवासीय भवन विभाग।
  • दूसरा फ्लोर : आवासीय भूखंड, भूलेख, आईजीआरएस और आरटीआई।
  • तीसरा फ्लोर : सामान्य प्रशासन, कार्मिक और वित्त विभाग।
  • चौथा फ्लोर : नियोजन एवं भवन प्रकोष्ठ।
  • पंचम फ्लोर : अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कार्यालय, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक (सिविल), जल, उद्यान, विद्युत, यांत्रिक और जनस्वास्थ्य विभाग।
  • छठा फ्लोर : मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का कार्यालय के साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के बैठने के कक्ष।
  • सातवां फ्लोर : प्राधिकरण अध्यक्ष का कार्यालय।

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद भी नहीं हुआ निर्माण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 20 संस्थागत भूखंडों का आवंटन किया निरस्त

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा आसान, सेक्टर-82 टर्मिनल से चलेंगी 110 नई ई-सिटी बसें; प्राधिकरण का बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।