Updated: Mon, 14 Apr 2025 03:02 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी द्वार पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वाले मुस्लिमों को नोटिस जारी करने पर आपत्ति जताई और प्रशासन से इसे वापस लेने की बात कही। कुमार ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती से रालोद का सदस्यता अभियान शुरू होगा जिसमें सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रालोद पदाधिकारियों के साथ रविवार को कचहरी द्वार स्थित भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई की। बाबा साहेब की प्रतिमा पर जमी धूल को पानी से साफ किया गया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का कुछ मुस्लिमों ने विरोध करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधी, जिस पर प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। रालोद इसके पक्ष में नहीं है। प्रशासन से बात कर नोटिस वापस कराएंगे।
रालोद का शुरू होगा सदस्यता अभियान
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माण में डा. आंबेडकर ने अहम भूमिका निभाई। उनके बताए मार्ग पर चलने से सर्व समाज का भला होगा। उन्होंने समाज में आपसी सौहार्द और शिक्षा की अलख जलाई। देश का संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है। डा. आंबेडकर और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने समाज के लिए बड़ी लड़ाई लड़ है। बाबा साहेब की जयंती से रालोद का सदस्यता अभियान भी शुरू होगा। इसमें सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा।
मस्लिमों के हक में है बिल
उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का मुस्लिम को अध्ययन करना चाहिए। पूर्व में सीएए को लेकर विपक्ष ने साजिश रची थी। क्या सीएए से किसी मुस्लिम नागरिक की नागरिकता समाप्त हुई?
ऐसे ही वक्फ बिल को लेकर है। यह किसी के विरोध में नहीं है। यह मुस्लिम समाज के हक का बिल है। इसमें मुस्लिम महिला को शामिल किया गया है। चंद लोगों ने वक्फ संपत्ति को व्यवसायिक बनाकर रख दिया था, जिस पर अब अंकुश लगेगा। यह समाज की संपत्ति है न कि व्यक्ति विशेष की।
उन्होंने कहा कि वक्फ बिल के विरोध में जनपद में कुछ मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मामले में रालोद उन्हें नोटिस देने के पक्ष में नहीं है। देश का संविधान अपनी बात रखने का सभी को अधिकार देता है। इस बारे में जिला प्रशासन से बात करेंगे, वह नोटिस वापस होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। रिजर्वेशन एन प्रमोशन का बिल सपा के सांसद ने ही फाड़ा था। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: मेरठ में बिछेगा सड़कों का जाल, बाईपास-हाईवे की मदद से आना-जाना होगा आना; मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस पर भी बड़ा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।